Impact: Anganwadi worker started behaving 15 days after CGnet report...
ग्राम-चैनपुर, जिला-पलामू (झारखण्ड) से प्रमोद प्रजापति बता रहे है कि गांव में आँगनवाड़ी भवन बन गया था उसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर में आंगनवाडी लगाती थी इसकी वजह से बच्चों को बहुत समस्या होती थी, जब गाँव के लोगो के द्वारा उन्हें बोला गया कि आँगनवाड़ी भवन बन चुका है उसके बाद भी आप ऐसा क्यों कर रहे है तो इन्होने कहा हम जब भी चलाएंगे अपने घर में चलाएंगे और धमकी दे रही थी कौन हमारा क्या कर लेगा जिस पर लोगो ने सम्बंधित अधिकारियो से शिकायत किया लेकिन इन्होने कुछ नहीं किया तब इन्होने सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाया इसके बाद 15 दिनों अंदर इनकी समस्या का समाधान हो गया है इसलिए सीजीनेट के साथियों को धन्यवाद दे रहे है | प्रजापति@9617221649
Posted on: Jun 08, 2017. Tags: PRAMOD PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
दक्षिण राजस्थान के गरीब भील आदिवासी क्षेत्रों में टीबी की बीमारी महामारी की तरह फ़ैल रही है...
ग्राम-अमरपुरा, तहसील-भदेसर, जिला-चित्तोडगढ, (राजस्थान) से खेमराज चौधरी बता रहे हैं कि वहां के आदिवासी क्षेत्रों में टीबी की बीमारी महामारी की तरह फ़ैल रही है. वे जिले में 72 गावो में करीबन 2500 भील परिवार के बीच काम करते हैं जो बहुत ही गरीब है, ये बंधुआ मजदूरी करते है, जब लोगो से चर्चा की जाती है तो कहते है भूत लग गई है जब लोगो को तैयार कर अस्पताल ले जाया जाता है एक्सरे करवाते है तब डॉक्टर जाँच कर कहता है कि इनको टीबी की बीमारी है ऐसी स्थति में डॉक्टर 9 महीने की दवाई लेने की सलाह देते है पर वे थोड़े दिन में थोड़ा ठीक होने पर दवा लेना बंद कर देते हैं. टीबी की बीमारी उन घरों में ज्यादा होती है जहा गरीबी अधिक है.इलाज के लिए दवाई के साथ साथ अच्छा खाना भी चाहिए. चौधरी@9178610500.
Posted on: Mar 21, 2017. Tags: KHEMRAJ RAJASTHAN SONG VICTIMS REGISTER
होली की दुनिया, बड़ी निराली...होली कविता -
ग्राम-झांझर, पंचायत-बाखिल, तहसील-कोटड़ा, जिला-उदयपुर, (राजस्थान) से विनोद कुमार होली पर एक कविता सुना रहे हैं:
होली की दुनिया, बड़ी निराली-
लोग डालते कई रंग निराले-
कोई पिला डाले,कोई लाल डाले-
हरा डाले कोई केसरी डाले-
हर कोई बस गुलाल का रंग डाले-
कोई समझे रंग का महत्व-
कोई समझे होली का महत्व-
पर हम न समझे होली का रंग-
सोच रहे होंगे क्यों न समझे-
हम बताते है क्यों न समझे-
होली का रंग शाम उतारोगे-
रंग लगायो कुछ ऐसा लगायो-
बदले समाज की सोच को-
होली खेलो विचारो की खेलो-
होली की दुनिया, बड़ी निराली-
लोग डालते कई रंग निराले...
Posted on: Mar 15, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR RAJASTHAN
शिक्षक कम होने के कारण माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजते, अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते...
तहसील- कोटड़ा जिला उदयपुर राजस्थान से विनोद कुमार बता रहे है कि उनके तहसील में कई विद्यालयों में शिक्षको की कमी है और उन कमी को पूरा करवाने के लिए उच्च अधिकारियो को कई बार कहा गया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही की गई है माता पिता शिक्षक न होने के कारण बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजते और इस वजह से बच्चो की पढाई ख़राब हो रही है मैं सुनने वाले समस्त साथियों से निवेदन करना चाहता हूँ कि वे दिए गए नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाते हुए कोटड़ा तहसील की स्कूलों में जल्द से जल्द शिक्षक लगवाने की कोशिश करे ताकि यहाँ के बच्चो की पढाई सही से हो पाए.कलेक्टर@9460387269 और जिला शिक्षा अधिकारी @9462022632.विनोद@7587454914
Posted on: Mar 12, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR RAJASTHAN
धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला, ऐसा देश हैं मेरा...देशभक्ति गीत
किरण प्रजापति ग्राम-खैरहां, तहसील-सिरमौर जिला- रीवा मध्यप्रदेश से एक देशभक्ति गीत सुना रही है:
धरती सुनहरी अम्बर नीला हर मौसम रंगीला-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ऐसा देश हैं मेरा-
गेहूं के खेतों में जब ठंडी खड़े हवाएं-
रंग बिरंगी तितली सुनहारियाँ उड़ जाए-
कदम-कदम पे हर मिल जानी अपनी प्रेम कहानी-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ओ ओ ऐसा देश है मेरा-
धड़कन घटने पन्हर रंग जब पानी भरने आई
मधुर-मधुर तारो से जब बंसी कोई बजाए-
कदम-कदम पे हर मिल जानी अपनी प्रेम कहानी-
ऐसा देश हैं मेरा ओ ओ ओ ओ ऐसा देश है मेरा...
