पीड़ितों का रजिस्टर: बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार से नौकरी कि मांग है...

ग्राम-सुलंगी, ब्लॉक-कोयलिबेड़ा, ज़िला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से उर्मिला उसेंडी बता रही हैं कि उनके पति, सुम्मत उसेंडी की 2013 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। हत्या का कारण आज तक नहीं पता चला। हत्या के बाद सरकार की तरफ से उन्हें रु 8 लाख की राशि की मदद मिली। मगर वे चाहती हैं उन्हें एक नौकरी भी मिलनी चाहिए और पास के शहर में रहने के लिए एक जगह। इन चीजों की मदद से वे अपने बच्चों को शिक्षा और एक अच्छा बचपन दने की उम्मीद रखती है। संपर्क नंबर@6264039214.

Posted on: Feb 27, 2022. Tags: CG KANKER KOYLIBEDA MAOIST VICTIM URMILA USENDI VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...

ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: AJAY EKKA BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में काम करते थे, कुछ परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...

ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछिम पोयाम जी बता रहे है ये पहले नक्सली संगठन में शामिल थे और कहीं वर्षों तक काम किया| इन्होंने नक्सलियों के साथ काम करते हुए ठीक नहीं लगा इस कारण से से इन्होंने कमेटी के सदस्यों से इजाजत लेकर घर वापस आ गए| आने के बाद पुलिस वालों ने इन्हे पूछताछ के लिए ले गए और बाद में इन्होंने खुद को आत्मसमर्पण किया|इनके नाम पर सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिए जाने थे किन्तु 2 लाख रुपये ही मिले|इनको सरकारी सहायता के रूप में डीआरजी का पद मिला है|इनका आगे कहना है नक्सली और सरकार के बीच शांति वार्ता होन चाहिए परंतु नक्सलियों की सोच अलग है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103229853.

Posted on: Feb 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों ने बड़े भाई को मुखबिरी करते बोल के मार दिए कृपया मदद करे...

ग्राम पंचायत ब्लक-बरमागड़ जिला-बीजापुर से दिपक प्रसाद पिता का नाम स. श्री महरू कश्यप बता रहे है कि घर से निकले और तीनो बाई को 2018 में गाँव के बगल से नदी पार करके नक्शाली लोग कोलनार में पकडकर लेकर गए घर का धन दौलत को मार्च के महिना में गाँव को काली करके भाई की हत्या कर दिए और उनके पिता जी पुलिस कि मुखबिरी करते है बोल करके 2019 में मार दिए है और कुछ सहायता नही मिला कलेक्टर से दो तीन बार आवेदन भी दिए पर भी नही मिला सरकार के तरफ से कुछ लाभ दिलाने में मदद करे|

Posted on: Feb 22, 2022. Tags: DIPK MAOIST RAGISTER VICTIM PRSAD

पीड़ितों का रजिस्टर: सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने गांव से भगा दिये|

ग्राम पंचायत-बासागुडा (लिंगागिरी) जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से मनोज पुजारी पिता मंगाया पुजारी बता रहे हैं जब सलवा जुडूम आया तब नक्सलियों ने गाँव वालो को भगा दिए उस समय उन्होंने भी गाँव छोड़ दिया| उन्होंने गाँव छोड़ कर सन् 2006,7 में आये है तब ये बीजापुर में रहते हैं| रहने के लिए घर नहीं है किराये के मकाम में रहते हैं| उन्हें आज तक सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिला है| इनकी माँ चपरासी काम करती हैं| इसलिए परिवार का पालन हो पाता है| वे चाहते हैं की सरकार के तरफ से कुछ मदद मिले| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6263629372.

Posted on: Feb 22, 2022. Tags: BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »