गांव के किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं, टीआई ने किया मना, कृपया मदद की अपील-

भोपालपट्टनम (बीजापुर) से अफजल खान जी सीजी नेट के श्रोताओं को अपनी गाँव की समस्या बता रहे हैं इनका कहना है की गाँव मे एक व्यक्ति हैं जगदीश निष्ठुरी जी इन्होंने कपास की खेती की थी| गाँव के आसपास कहीं इसकी खरीदी नहीं होती है| इसलिए कपास को बेचने के लिए गाँव से दूर तेलंगाना ले जाना पड़ता है| परंतु अब समस्या ये है कि किसान फसल नहीं बेच पा रहे हैं| भोपालपट्टनम के टीआई के द्वारा फसल को बाहर बेचने से मना कर थाने में खड़ा किया गया| फसल की आमदनी किसान को मिले| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्याओं का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@7587721624, थाना@9479194917.

Posted on: Sep 12, 2022. Tags: AFJAL KHAN BHOPALPATTNAM BIJAPUR CG COOTTON PROBLEM SELLING

गांव में हैंडपंप नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-उमरी, तहसील-छीनमोर, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से सुजीत कुमार जी बता रहे हैं कि उनके गांव में एक भी हैंडपंप नहीं है| पंचायत द्वारा पानी की कोई सुविधा नहीं दी गई है| 5-6 साल पहले से ही सरपंच को आवेदन दिया गया था| परन्तु पंचायत द्वारा कुछ नहीं किया जा रहा है| इसलिए वह सीजीनेट के कार्यकर्ताओं से आग्रह कर रहे हैं कि दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9713587163, सचिव@9425404142.

Posted on: Sep 10, 2022. Tags: CHHINMOR KUMAR MP PROBLEM REWA SUJEET WATER

जितना बदल गया इंसान ...गीत

ग्राम-साईं,जिला-दिडोरी(मध्य प्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार जी एक बच्चें अंधकार भविष्यत् के बारे में एक गीत सुना रहे हैं |
देखो इस देश की हालत क्या है हे भगवान जितना बदल गया इंसान
देखें ये सरकार की हालत क्या है हे भगवान जितना बन बाइ था बाइ मान

जितना बदल गया इंसान ...
संपर्क@7617397929.

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: DINDORI MADHYA HINDI PRADESH SONG

हमारे गांव के सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है, कृपया मदद करें-

ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव में सरकारी भवन, पटवारी भवन , सामुदाहिक भवन,स्कूल की जर्जर स्थिति हो गई है| और इन भवनों को मराम्मत की जरूरत है| सभी भवन गिरने की अवस्था में है| सरपंच सचिव इस बात को टाल देते हैं| इनकी मांग है की इनके गाँव में स्थित भवनों का मरम्मत किया जाये| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BASTAR BILDDING CG DARBHA PROBLEM

हाये एक बिना पंख का मोर...हरियाणी गीत

जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंश एक गीत सुना रहे हैं:
हाये एक बिना पंख का मोर-
बाग में रोबये पड़ा-पड़ा-
हाये उसके कौण बंधाबये धीर-
कौण उसने रास्ता बताबये हे-
हाये उसने दास बंधाबये धीर-
गुरु जी रास्ता बताबये हे-
हाये एक बिना पंख का मोर...

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: HINDI HIRIYANA SIRSA SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »