ऑनलाइन नहीं होने से किसानो को योजना का लाभ नहीं मिल रहा...

ग्राम पंचायत-शंकरपुर, पोस्ट थाना-रघुनाथपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच जीतसिंग आयाम बता रहे हैं उनके गाँव में किसी के दस्तावेजो की जानकारी आनलाइन किया गया है जिसके कारण गाँव में किसी को किसान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, खरीदी बिक्री का काम नहीं हो रहा है, किसानो को ऋण नहीं मिल रहा है, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, जिससे किसानो को लाभ मिल सके : पटवारी@9407698287, तहसीलदार@9425563654, SDM@9777441420, कलेक्टर@9425253580. संपर्क नंबर@7354924173.

Posted on: Feb 24, 2020. Tags: BALRAMPUR CG JITSINGH AYAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-भेड़िया, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सूर्या सिंह पोया एक डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं:
ए डगरे कर डोडा जाम ए खाये लेबे राजा राम-
खातो माजा लागे रे पियासे चटा बरे-
घुटरा के तरी तर ये बैर कांटा हीरे हीर-
तोके कांटा गड़े संगी मोके माया लागे-
डगरे कर टेडही सजा वोमे दिसे लाल धजा-
डगरे कर डोडा जाम खाये लेबे राजा राम...

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURYA SINGH POYA VICTIMS REGISTER

पट्टा के लिये आवेदन करते हैं लेकिन आवेदन फॉर्म निरस्त कर दिया जाता है...

ग्राम-ढोडी, पंचायत-टिकरापारा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसाय, बांसदेव, बोधन मरकाम, लालसाय आयम, जुगेश्वर मरावी और अलारसाय मरावी का कहना है वे 30 साल से वहां रह रहे हैं लेकिन उनका भूमि पट्टा नहीं बना है, निवासी जुर्माना पटाये हैं, ग्राम सभा में कई बार आवेदन कर चुके हैं लेकिन उनका आवेदन फार्म निरस्त कर दिया जाता है जबकि उसी जगह दूसरे लोगो द्वारा जबरन कब्ज़ा कर काम किया जा रहा है और गाँव के निवासियों की सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9753808796, कलेक्टर@9479052281, CEO@9787789073, पटवारी@9975898724. संपर्क नंबर@9111352665.

Posted on: Feb 12, 2020. Tags: AJEET WAKANR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

वीणा के बजईया सात सुर की रचईया...सरस्वती वंदना-

ग्राम-अलका, पोस्ट-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेश कुमार पोया एक सरस्वती वंदना सुना रहे हैं:
वीणा के बजईया सात सुर की रचईया-
हंस पे सवार होके आजा मोरे मैया-
विनती हजारों कर तानी सुनी है मैया शारदा भवानी-
जेकरा पे माई राउर कृरपा हो जाला-
गुनी अउ ज्ञानी बानी जग में उजाला ला-
स्वर में जेकरा समा जालो माई...

Posted on: Feb 04, 2020. Tags: BALRAMPUR CG SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है आवेदन पर सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-ढोडी, पोस्ट-बरती कला, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अजीत वाकर निवासी सिरसा से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं गाँव में पानी की समस्या है, लोग नदी से पानी पीते हैं नदी का पानी पीने से बीमारी होती हैं, गाँव में नल लगा है लेकिन पानी नहीं निकलता है आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9753808596, रोजगार सचिव@6265997381, जिला कलेक्टर@9479052281, SDM@9977441420. संपर्क नंबर@9111352665.

Posted on: Jan 15, 2020. Tags: AJIT WAKAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »