हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, दूर से पानी लेकर पीते हैं, कभी खरीदना पड़ता है...
पाठनटोला, ग्राम-जरिही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से भगवनिया बाई बता रही है कि पाठनटोला में लगभग 36 लोग रहते है और वहां पर एक भी हैण्डपम्प नहीं है वे लोग एक दूर से पानी लाकर पी रहे है| और कभी-कभी तो पानी खरीदकर लाकर पीना पड़ता है हैण्डपम्प लगवाने के लिए वे लोग तीन साल से ग्रामसभा में आवेदन देते आ रहे है| लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: P.H.E. विभाग@9993400770, सचिव@7447017819, कलेक्टर@9425168667. लल्लू@9644119463.
Posted on: Jun 20, 2018. Tags: BHAGVANIYA BAI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में स्कूल भवन बनाने का काम 4 साल पहले शुरू हुआ पर अब तक नहीं बन पाया...
ग्राम-आमाकोट, पंचयात-अमोड़ी, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गुंजाराम दर्रो, तिजवंतिन बाई उसेंडी, सरिता बाई नुरेटी बता रहे है कि उनके गांव में हाईस्कूल है जिसका नाम आमाकोट हाईस्कूल है. 4 साल से अधूरा पड़ा है, चार साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ था उसके बाद से नही बना, इसके लिए उन्होंने जनदर्शन में अपनी बात को रखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए वे सीजीनेट के साथियो से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर अधूरा बना स्कूल को बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. मंगियाराम दर्रो@9111068292, 7354378732.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: GUNJAARAM DARRO TIJVANTIN BAI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में बिजली नहीं, हम अँधेरे में रहते हैं, अधिकारी बोलते हैं लग जाएगा पर नहीं लगा...
आश्रित ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील+विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से विश्राम बैगा बता रहें है कि उनके गांव में आज तक बिजली नहीं लगा है | वे लोग अंधरे में रह रहे है, उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज और विधायक के पास एक साल पहले आवेदन भी किये थे तो हाँ लग जायेगा बोले थे लेकिन अभी तक नहीं लगा है इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में अधिकारियों से बात करके बिजली लगवानें में मदद करें: विद्युत विभाग @9425241671, 9407703899, अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7089641524.
Posted on: Jun 19, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VISHRAM BAIGA
हम 8 लोगो को एक साल से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है, शिकायत करने कोई सुनते नही...
आश्रित ग्राम-मराडबरा, ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खोडी बाई सीजीनेट के मिथिलेश मानिकपुरी को बता रही है कि उनको साल भर हो गया हैं निराश्रित पेंशन का पैसा नहीं मिलता हैं. पहले सचिव लोग लाके पैसा देते थे लेकिन अभी 1 साल से रुका हुआ हैं, 8 लोग को नहीं मिलता हैं| इससे उनको बहुत दिक्कत हो रही है. वे सीजीनेट सुनने वाले साथियो से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निराश्रित पेंशन दिलाने में मदद करें: सचिव@9109560519, सरपंच@9644741264. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क@7440662738.
Posted on: Jun 18, 2018. Tags: KHODIBAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले का हैण्डपम्प एक माह से खराब है, पर शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं हैं ...
कोयपारा, ग्राम-भैसासुर, ब्लाक-अंतागढ़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता बाई और बिराजो दर्रो सीजीनेट की सोनिया शर्मा को बता रही है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 2 में हैण्डपम्प खराब हो गया है, 15 घर की जनसंख्या है आधा किलोमीटर दूर दूसरे हैण्डपम्प से पानी लाकर पीते हैं उन्होंने अंतागढ़ में एक माह पहले आवेदन दिए है बोलते है हो जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें: C.E.O.@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क रवि पोटाई@7646933621, वार्ड पंच दुग्गा@9406360236.

