सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन...सरगुजिया डोमकच गीत
ग्राम-बरपटीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक सरगुजिया डोमकच गीत सुना रहे हैं :
सरगुजा के डहरा में बेल कांटा घन घन-
तोके कंटा गड़े दैईया मोके माया लागे-
कहाँ कर डांग डोरा कहाँ कर बंसी रे-
कहाँ जग भैईया रे लागबो माया फांस-
सरगुजा के डांग डोरा रायपुर के बंसी-
मध्यप्रदेश डगर लागबो माया फांद-
तोर बेटी मोर बेटा जोड़ी मिलाबो रे-
आमा पतई बगई डोरा झुलनी झुलाबो...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
अँधाधुंध अंधियारा रे अब तो अँधाधुंध अंधियारा लाल...होली गीत
ग्राम-सरईमाल, पोस्ट-चांदवानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक होली गीत सुना रहे है:
अँधाधुंध अंधियारा रे-
अब तो अँधाधुंध अंधियारालाल-
यह घट भीतर बाघ बगीचा-
अँधाधुंध अंधियारा रे...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
ऊँची पहाड़ नीचे कंकड़ रे शंकर, कैसे करूँ तेरी दर्शन...भजन गीत -
ग्राम-शारदापुर, पोस्ट-सुलसुली, थाना-त्रिकुंडा, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमकोलिया आयाम एक गीत सुना रही हैं :
ऊँची पहाड़ नीचे कंकड़ रे शंकर, कैसे करूँ तेरी दर्शन-
जलवा चढाने से डर मुझे लागे-
जलवा है मछली का जूठा रे शंकर-
दुधवा चढाने से डर मुझे लागे-
दुधवा है बछड़े का जूठा रे शंकर-
फुलवा चढाने डर मुझे लागे-
फुलवा है भौंरे का जुठा रे शंकर...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: RAMKOLIYA AYAM SONG VICTIMS REGISTER
उन नक़ल का करें प्रचार, लड़का तड़पेंय हजार...बघेली कविता
जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) थाना+तहसील-माड़ा, पोस्ट-बिन्दूल,ग्राम-जीर से अमोद सिंह गहरवार एक बघेली कविता सुना रहे हैं:
उन नक़ल का करें प्रचार लडिका तड़पेंय हजार-
कहएं तोहिं पास कराउब चाहे कोई बिध अपनाउब-
इतने में जो पास न होउब पुनः मूल्याङ्कन फार्म भराउब-
लड़का कुछ रहें सीधी कुछ रहें सतना कुछ तो रहें बिहार अउ पटना-
कुछ तो रहें बिन ददुआ के दादा और बतावें रहे थे बांदा-
गुस्सा रहे पुलिस तैनात होइगे चोर पुलिस के साथ-
पुलिसव् वाले नक़ल करवावें कुछ का कय चुटका वो पहुँचावे-
नक़ल करवावें रेलम पेल पास हो जैहें खेलय खेल-
लेकिन चेकर जो आवें पइहें तुरतय फार्म भराइन लाईहे-
जब शिक्षक लागें थर्राय सब लड़का लागें कर्राय-
परिवेक्षक जब पानी मंगवावें चपरासी चुटका लय धावे...
Posted on: Feb 24, 2018. Tags: AMOD SINGH GAHARVAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव के बैगा पारा का हैण्डपम्प तीन महीने से ख़राब है, उसके कारण झिरिया का पानी पीते हैं...
ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माट्पुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से दसेरी बाई बता रही है कि उनके गाँव के बैगा पारा में एक हैण्डपम्प है और वो तीन महीने से ख़राब है उसके कारण उनको पानी की बहुत समस्या होती है वे लोग झिरिया का गन्दा पानी पीते है| हैण्डपम्प को सुधरवाने के लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये थे तो सरपंच उनको गुमराह करने के लिए बोलते है हैण्डपम्प को सुधरवा देंगे लेकिन अभी तक नहीं बना है तीन महीने हो गए है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों मदद के लिए निवेदन कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प सुधरवाने में हमारी मदद करें: सरपंच@9898628506, P.H.E.@9893883154.मिथिलेश मानिकपुरी@8964973228

