चिक्कल (मिट्टी) से बने आंगनबाड़ी केंद्र बारिष में छत ऊपर से गिरता है पानी उसी में पढ़ते है बच्चे
गॉंव एर्राबोरू,पंचायत दंतेलाबोरू,ब्लाक पाल्वेंचा,जिला भद्रादीकोतागुडम (तेलंगाना) से बोल रहे है,कोलापरा गॉंव में 25 घर है,इस गॉंव में स्कूल भी नहीं है आंगनबाड़ी के लिए छोटा घर है हो भी चिक्कल (मिट्टी) से बना है उसी में बच्चे पढाई करने पर मजबूर है, बारिस के समय पूरा पानी अन्दर गिरता है बच्चो को परेशानी झेलनी पड़ती है,ग्रामीण सरपंच को जानकारी दिया सरपंच बोला मुझे बोट लगाना उसके बाद तुरंत स्कूल बनायेगे, बच्चों को बहुत परेशानी झेलना पड़ रहा है, जो भी साथी इनके आवाज को सुनेंगे उनसे अनुरोध कर रहे है की दिए गए नम्बरों में बात करे इनकी समस्या का समाधान करने में सहयोग करे
सरपंच का नंबर:९८४७२८४७५७ धन्यवाद |
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: HIRESH MADVI
नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा...गीत
ग्राम-कोट्या,विकासखंड-प्रतापपुर,जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है :
नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा-
कहाँ जगे भिजथोही राम रघुविरा-
नदी नला बहे रे तिरंगा झंडा गाड़े-
आओ थे राइ मुनि अपन फुलवारे-
उचे पर्वत रे देख रघुराई पानी सुभ्री दुओ माते है लड़ाई-
नाने-नाने बूंद पानी बरिसला निरा...
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
रोजगार गारंटी में काम किये 2 साल हो गया, आज तक पैसा नही मिला है...कृपया मदद करें
ग्राम-इमलीटोला,पंचायत-बदना,तहसील-पंडरिया,जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है की रोजगार गारंटी के तहत तलाब में 6 सप्ताह काम किये थे 2 साल हो गया आज तक उसका पैसा नही मिला है,इसके लिए पंचायत में शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नही दे रहें है,पीड़िता सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पैसा दिलाने में मदद करें:सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: RAMBAAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
छतीसगढ़ से आये है जमीन नहीं है मजदूरी करके परिवार चलाते हु और रात को आराम से सो लेती हु ,,,राजम्मा
गॉंव कृष्णा सागर,पंचायत कृष्णा सागर,ब्लाक भुर्गुमफाड जिला भद्रादीकोत्तागुडम (तेलंगाना) ग्रामीण महिला मडकंम राजम्मा से बात हुआ है ओ बता रही है की सुकमा जिला छतीसगढ़ से आये है idp लोग है यहाँ आकर 10 साल से कुली मजदूरी का काम कर जीवन यापन कर रहे है,जंगल का जमीन भी नहीं है एक छोटा सा घर है जिसमे रहते है अपने परिवार बच्चो के साथ छत्तीसगढ़ में जमीन है लेकिन वहां नक्सली और पुलिस के डर से भाग कर तेलंगाना में ही जीवन जीने पर मजबूर है,राजम्मा बताती है की यहाँ हम चैन और आराम का नींद सो लेते है इसलिए हमें यहाँ ही बढ़िया है l
Posted on: Jul 13, 2019. Tags: MUSKI DEVA
राशनकार्ड रहने के बावजूद 5 सालों से नही मिल रहा राशन ...बनी बुता कर खरीदते है राशन -कृपया मदद क�
ग्राम-इमलीटोला, पंचायत-बदना, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी साथ में रामबाई बता रही है,की उसका राशनकार्ड बना है,लेकिन 5 साल से उसको राशन नही मिल रहा है,राशनकार्ड को सचिव सेल्समैन को दिखाऐ बोले सूचि से मेल नही होता है,सचिव सरपंच बोले नया बना देंगे,लेकिन आज तक नही बना हैl बनी बुता करके उसी राशन दुकान से 16 रुपये किलो चावल खरीद कर अपना जीवन यापन कर रहे है,इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं,दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच@9685685936. सचिव@7898127988.संपर्क@8435231568,
