शौचालय आधुरा बनने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता है, कृपया मदद की अपील-
पदमनी कोराम ग्राम पंचायत-ककनार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में शौचालय अधुरा बना है, अधुरा बनने के कारण ग्रामीणों को शौच के लिए दूर जाना पड़ता है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर शौचालय की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7587079642, सचिव@9406109629, सरपंच@7723961119.
Posted on: Feb 15, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM TOILET
हमारे गाँव में 3-4 दिन से ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया है, शिकायत करने पे भी कोई ध्यान नहीं दे रहा...
ग्राम पंचायत-सिवानी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनुपपुर (छत्तीसगढ़) से ज्ञानेश श्रीवास बता रहे हैं उनके गांव का ट्रांसफॉर्मर कई दिनों से ख़राब हो गया है| गांव के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6265133201, JAE@9425185281.
Posted on: Feb 15, 2022. Tags: ANUPPUR JAITHARI LIGHT MP PROBLEM TRANSFORMER
नल जल योजना से पाइप लगा दिया गया है, परन्तु सप्लाई नहीं हुआ है, कृपया मदद करें-
ग्राम-मंगनार, पंचायत-नेगानार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुदृराम बघेल जी बता रहे हैं इनका गाँव में पानी की काफी दिक्कत है| नल जल योजना से पाइप बिछा दिया गया है परंतु उससे पानी सप्लाई नहीं हो रहा है| हैंडपंप पम्प से लाल पानी निकलता है पीने का पानी की दिक्कत हो रहा है| यह कार्य जल्द से जल्द हो इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील की हैं दिए नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर सरपंच@7987866818, सचिव@9406109629, CEO@9406166884, संपर्क@7000710681.
Posted on: Feb 14, 2022. Tags: BASTAR BUDHARAM DARBHA CG PROBLEM WATER
हमारे गाँव में हैंडपंप नहीं लगा हैं लोगो को कुआ का पानी पीना पाड़ रहा है|कृप्या मदद करे...
ग्राम-पंचायत पकनार 2 कुमा पारा,ब्लाक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू मंडावी बता रहे हैं|की उनके गाँव में 16 घरो का बस्ती है जो लोगों को पानी की दिक्कत होता हैं|वहाँ के ग्रामीण कुआ का पानी पीते है|गर्मी के दिनों में कुआ का पानी सुख जाता हैं तो ग्रामीणों को प्रयाप्त पानी नहीं मिलता है|इसके लिए सरपंच व सचिव को दो महिना पहले ही बताया गया था| पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|ग्रामीणों का कहना हैं की 16 घर परिवार वालो के लिए सरकार की ओर से एक हैंडपंप की सुविधा मिल जाए|अधिक जानकारी के लिए इस नुम्बर पर बात कर सकते है|संपर्क नुम्बर@9343743122. सरपंच@6260458974. सचिव@7587258677. सीईओ@9406766884.
Posted on: Feb 13, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KUMAA PAKANAAR PARA PROBLEM TOO WATER
हमारें गांव के वार्ड 5 में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत- कोड़ेबेड़ा, ब्लाक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से लिमेश्वर बता रहें हैं कि उनके गांव के वार्ड नंबर 5 में पानी की बहुत समस्या हैं 7 घर की बस्ती है 4 सौ मीटर दूर से पानी लाकर पीते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास बोले हैं लेकिन अभी तक नहीं बना है | गाँव के लोगो का कहना है कि उनके गांव में हैंडपंप बनना चाहियें| इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से मदद कि अपील कर रहें हैं कि दिए गए अधिकारियों का नंबर पर बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क 9111344811, सरपंच@7587454793, सचिव@98120398823, सीईओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.
