वनांचल स्वर : ब्लड शुगर का घरेलू उपचार-
सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम लोगो को ब्लड शुगर या मधुमेह का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं. वे कह रहे हैं कि 25 नग तुलसी के पत्ते, तीन सेट वाले 5 बेल पत्ते, नीम के 10 मुलायम पत्ते और 8 नग काली मिर्च इन सब को पीस कर 150-200 ग्राम पानी में मिलकर इसका घोल बनाकर 30 दिन तक सेवन करना है, और 30 दिन बाद अपना चेकअप कराएं, शुगर सामान्य होने पर बंद कर दे, अधिक लेने पर भी कोई नुकसान नही है, इस प्रकार से हमारे आसपास की वनस्पतियों की मदद से दवाइयों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और स्वस्थ्य भी रह सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क @8462970635.
Posted on: Jul 15, 2018. Tags: ANANTRAM SHRIMALI HEALTH SAGAR MP SONG VICTIMS REGISTER
मेहनत करइया हमन एकर लईका रे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-दमकसा, तहसील-दुर्गकोंडल, जिला-कांकेर (उत्तर बस्तर ), छत्तीसगढ़ से शिवलाल उसेंडी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार छत्तीसगढ़िया भइया सबला बढ़िया रे-
मेहनत करइया हमन एकर लईका रे-
स्वर्ग बराबर भइया ईहां के माटी रे-
ये माटी माँ हवे भइया हीरा-सोना-चांदी रे-
महानदी-अरपा पैरी-शिवनाथ नदिया रे-
इन्द्रावती छत्तीसगढ़ दाई क धोथे पइयां रे-
अरे इहाँ नाचौ कर्मा,संघी, रेला, सुवा रे-
बस्तर भूइयां छत्तीसगढ़ के लागों पइयां रे...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: SONG Shivlal Usendi VICTIMS REGISTER
Police allegedly killed an adivasi youth, now have picked 2 more, torturing...
Litu Minj is calling from Harbutoli village under Jolda thana of Sundargarh district in Odisha and says police allegedly killed a 25 year old adivasi youth Kishan Badaik on last 27th October when they came for a raid in village. After allegedly killing the youth instead of punishing the culprit now they have picked up two more young people last night and are torturing them. You are requested to call SP@08280040700 and request him for proper investigation and punishing the culprit. Litu@9938393751
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: LITU MINJ SONG VICTIMS REGISTER
जुलुम कर होवल शिकार आदिवासी...क्रांतिकारी गीत
ग्राम-बरटोली, प्रखंड-चैनपुर, जिला गुमला (झारखंड) से रितु किरण कुजूर, संध्या कुजूर और एलसी खुशबु कुजूर एक क्रांतिकारी गीत सुना रहे है:
जुलुम कर होवल शिकार आदिवासी-
वैसा हम तो तैयार आदिवासी-
क्रांतिकारी के लिए शांति लाने के लिए-
झारखंड राज्य में जीवन सुन्दर बनाय के लिए-
पहले तो राजा जमीनदार एकर पीछे पुलिस हवलदार-
एकर तो नेता ठेकेदार मिलजुल के करब अत्याचार-
क्रांतिकारी के लिए शांति लाने के लिए...
Posted on: Jul 14, 2018. Tags: REETU KIRAN KUJUR SANDHYA KUJUR SONG VICTIMS REGISTER
भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना...देशभक्ति कविता
ग्राम+पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक देशभक्ति कविता प्रस्तुत कर रहे है:
भारत देश की माटी, चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
सोने की चिड़िया देश हमारा जन जन में रघुराई-
गंगा यमुना और सरस्वती जिनमें इन्हें पहनाई-
उन अमर सपूत जवानों की हम फिर गाथा दोहराई-
हस कर झूल गये फांसी में अपनी जान गंवाई-
आज सभी को उनका परिचय फिर से आज बताना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना – हम न किसी पर जुल्म करेंगे और न जुल्म सहेंगे-
समाजवादी ज्योत लिए हम मिल-जुल सभी रहेंगे-
भारत माता की लरनौर को हम आज सभी कहेंगे-
कश्मीर-त्रिमौर हमारा न देंगे खूब लड़ेंगे न देंगे खूब लड़ेंगे-
पाकिस्तान होस में आजा खूब किया मन माना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
जिस आजादी के खातिर मर गये वीर बलिदानी-
स्वतंत्रता की कीमत जिसने सही सही पहचानी-
चन्द्रशेखर आजाद,भगत सिंह,झाँसी वाली रानी-
तिलक,गोखले,गांधी, बाबा की है अमिट कहानी-
अमर रहे गणतन्त्र हमारा हिन्द की राज बचाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में लहराना-
स्वतंत्रता ले पावन बेला में कुछ प्रश्न करेंगे-
मोदी जी सीमा में सैनिक यूँही कब तक मरेंगे-
दुश्मन बना पडोसी धमकी कबतक यूँही सहेंगे-
आज भेज दे सैनिक अपने मिल जुल साथ लड़ेंगे-
मियां शरीफ़ की दादागिरी में अब है रोक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना-
भारत देश की माटी चन्दन माथे तिलक लगाना-
आजादी की शान तिरंगा घर घर में है लहराना...

