स्वास्थ्य स्वर : हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाजमा चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं| त्रिफला आधा पाव, सौंफ 50 ग्राम, जीरा 50 ग्राम, सफ़ेद नमक और काला नमक दो तोला, नौसादक और हींग आवश्यकतानुसार लें| सभी पीसकर चूर्ण बना लें| भोजन के बाद थोड़ा सा चूर्ण सेवन करें| लाभ हो सकता है| गरिष्ठ, मसालेदार भोजन का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

मईया कुदरगढ़ वाली तोर पांव परत हों...गीत-

ग्राम-खजूरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से श्यामसाय पैकरा के गीत सुना रहे हैं :
मईया कुदरगढ़ वाली तोर पांव परत हों-
मांगथो मईया तो मंगनी दे, मोरे अरज ला सुन ले-
दुःख दरद ला हटाई दे, मोर कहना ला तै मान ले-
ऐ गा जननी अदिभवानी तोरे शरन मै गिरत हों-
मईया कुदरगढ़ वाली तोर पांव परत हों...

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG SHYAMSAI PAIKARA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
ऑफिस में नौकर, घर में सयाना डोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
मित्र के दुःख में रोकर, सब्जी काटो धोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
निद्रा में सोकर, पत्थर में ठोकर का बहुत बड़ा महत्व है-
खेती में बीज बोकर, किसानी में पाटा कोपर का बहुत बड़ा महत्व है...

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव के पीने के पानी की समस्या है...मदद की अपील-

ग्राम-बट्टीगुडम, पंचायत-कृष्णा सागर, ब्लाक-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम इडमा बता रहे हैं| वे लोग छत्तीसगढ़ से आकर बसे हैं| बसे हुये 22 साल हो चुके हैं| गाँव में पानी की सुविधा नहीं है| निवासी 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| बारिश के समय बहाव का पानी मिल जाने से पानी पीने योग्य नहीं रहता, जिसके उपयोग से लोग बीमार पड़ते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पीने के पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9989546904. (पोडियम नारेंद्र कुमार)संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA

बारी मा बोयो रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे...गीत-

ग्राम-ठेंगाटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से फूल सिंग एक गीत सुना रहे हैं :
बारी मा बोयो रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे-
हाय दाई ओ-
एक बारी बोयो राई मुरारी, दुय बारी बोयों रे मसाला-
बारी मा भये रे मसाला तो मर टोला बारी मा रे...

Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »