दुर्घटना में पैर टूट गया, आरोपी इलाज का खर्च देने से मुकर रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव करंगा बता रहे हैं, डेढ़ साल पहले सड़क के किनारे मोटरसाइकिल से दुर्घटना होने उनके माँ का पैर टूट गया था, गाड़ी का चालक सुंदरलाल था, जो पुलिश अधिकारी है, उस समय सुंदरलाल वड्डे पर रिपोर्ट नहीं किया गया था, लोगो ने मिलकर पंचनामा किया गया था, जिसमे आरोपी द्वारा इलाज का खर्च देने के लिये कहा गया था, लेकिन वह अपनी बात से मुकर गया, और इलाज के लिये पैसा नहीं दे रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये नंबरों पर बात कर उचित कारवाही कराने में मदद करें : सुंदरलाल@7647037094. सुदेर सिंह@9479162983, 7587451770, संपर्क नंबर@7489022139.
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: CG NARAYANPUR PANCHU MARAVI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
वर्षा आई वर्षा आई घने-घने बादल लाई...कविता-
प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मानमती मरावी एक कविता सुना रही हैं :
वर्षा आई वर्षा आई घने-घने बादल लाई-
गरजे बादल चमके बिजली पानी की बौछारे पड़ते-
नदी, तालाब, खेत भर जाते सभी किसान खुश हो जाते-
कार्तिक में दिवाली आई वर्षा गई तो सर्दी आई-
ठंडी हवा लगे है बहने कपडे गर्म सभी ने पहने-
गेहू चना शुरू है बुवाई जैसे हरियाली देखे है...
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: CG MANMATI MARAVI POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हिमालय की गुफाओं से यही आवाज आती है...देशभक्ति गीत-
जिला-मुंगेर, प्रखण्ड-असरगंज (बिहार) से दीपक कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
हिमालय की गुफाओं से यही आवाज आती है-
ये धरत किसकी खून से आज लाल हो गई-
जागो नव जवान, जागो नव जवान-
देश आज जाग उठा है वक्त की आवाज से-
दिल भी आज दहल उठा शेर की दहाड़ से-
कितनी माँ की लाल इस धरा पे मिट गये-
नापाक इस धरा पे किसके पैर आ पड़े-
जागो नव जवान जागो नव जवान...
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: BIHAR DEEPAK KUMAR MUNGER SONG VICTIMS REGISTER
Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 15th Sept 2019...
Today Nagamani is presenting Bultoo Radio program in Gondi Language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 8602008777 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.
Posted on: Sep 15, 2019. Tags: BULTOO RADIO NAGAMANI
मोर महुवा उतरी गये...ददरा गीत-
ग्राम-साहपुर, पोस्ट, तहसील-त्योथर, थाना-सोहागी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विनीत कुमार यादव एक दादरा गीत सुना रहे हैं :
अरे निबिया करे के नऊवा हो-
मोर महुवा उतरी गये-
जेठ न जागे देवरनिया न जागे-
न जागे लहुरी ननदिया हो-
मोर महुवा उतरी गये-
अरे जेठ न जागे, देवरवा न जागे-
न जागे मोर बलमवा हो, मोर महुवा उतरी गये...
