हमारे गाँव के कई हैंडपंप ख़राब, गंदे पानी से लोग बीमार पड़ रहे, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे...
ग्राम पंचायत-कोको, विकासखण्ड-बिछिया, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मुरारीलाल उद्दे बता रहे हैं, उनके गांव में वार्ड क्रमांक 2 में 15 दिन से, वार्ड क्रमांक 3 में एक हफ्ते और वार्ड क्रमांक 8 में मई माह से हैंडपंप ख़राब है, इस समस्या के समाधन के लिए उन्होने संबंधित विभाग और अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, लोग दूषित पानी पीकर बीमार पड रहे है इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे है कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मदद करे : PHE@9039245209, कलेक्टर@7898718342, विधायक@9425026789. संपर्क@9111856546.
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER WATER
ओह रे नागपुरी अर एका तेरा कादर येदे गे राजिन सोना ना...नागपुरी पलायन गीत
ग्राम-सोनाटोली, पंचायत-बरवेनगर, ब्लाक-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखंड) से तिरिका खल्खो एक नागपुरी भाषा में पलायन गीत सुना रही है:
ओह रे नागपुरी अर येका तेरा-
कादर येदेगे राजिन सोना ना-
केरा बरा-केरा बरा रे भाई रो-
कोहा-कोहा परी तो टोगोरी झरिया-
निमन मेधा लगी भईया मनमसा करेगा-
केरा भरा केरा भरा रे भाई रो-
ओह रे नगपुरी अर एका तेरा...
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: NAGPURI SONG SONG TIRIKA KHALKHO VICTIMS REGISTER
हमारे यहाँ सड़क निर्माण में लापरवाही हो रही, निर्माण के 4 घंटे बाद रोड में दरार पड़ने लगे...
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे है कि उनके गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण किया गया है, सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है, हल्के मटेरियल का प्रयोग किया गया है, सड़क निर्माण से 4 घंटे बाद से दरार पड़ने शुरू हो गए, इस बात जानकारी उन्होंने ठेकेदार को दिया लेकिन वे बात को नजर अंदाज कर दिए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर बात कर सही तरीके से सड़क निर्माण कराने में मदद करे : ठेकेदार@9893836079, तहसीलदार@7722870906. हेमसिंह मरकाम@9575248234.
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
जगा, जगा, जगा महिला मन जगा नींद से जगा...सादरी भाषा में जागृति गीत-
ग्राम-कोनकेल, पंचायत-रामपुर, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से सुशीला बेक और अल्का खल्को सादरी भाषा में एक जागृति गीत सुना रहे हैं :
जगा, जगा, जगा महिला मन जगा नींद से जगा-
आयो के देखा बाबा के देखा, देखा भईया हडिया दारु तो-
तोबे के पिए जाथे, जगा, जगा, जगा महिला मान जगा नींद से जगा-
बाजार डाडे देखा, डाड़ी घाटे देखा-
देखा भईया आयो बहीन के, इज्जत लुईट जाथे-
गांव में देखा शहर में देखा, देखा भईया आगी अगोइर के राईजी होवाथे...
Posted on: Jul 16, 2018. Tags: RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम 2 किलोमीटर दूर से गंदा पानी लाकर पीते है...
ग्राम-कोल्हुआ, चांदनी बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संजय साहू बता रहे है कि उनके मोहल्ले में 2 साल पहले हैण्डपम्प लगना था लेकिन अभी तक नहीं लगा है उनके वार्ड में एक भी हैण्डपम्प नहीं होने के कारण गाँव के लोगो को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीना पड़ रहा है| 12-15 घर की बस्ती है| उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये तो बोलते है आएगा तो खनन करवाऊंगा लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर मदद करें: सचिव@9753940327, सरपंच@7049662190. संजय साहू@9575513116.

