भाषण में गरीब कहिके शासन करे हो...गीत
जीवन संगम बोधगया (बिहार) से सुनील कुमार जनवादी अन्दोलन में गीत और कठपुतली नाटक के माध्यम से दिए जा रहे संदेश को सुना रहे हैं :
भासन में गरीब कहिके शासन करे हो-
जब मागय है मजदूरीया तो लाठी मारे हो-
की खाईली की ना खाईली केहू ना पूछे वाला-
कह संगठन कुछ जोर लगाओ कईसन ई समाज बा-
नजर उठा के देख लो रे भईया कईसे सबके राज बा-
भासन में गरीब कहिके शासन करे हो...
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
संविधान में समीक्षा कर आरक्षण का आधार आर्थिक होने की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं...
पटना (बिहार) से धनवन सिंह राठौर बता रहे है आज देश के संविधान को 65 साल हो चुके हैं| उसमे हर 10 साल में एक समीक्षा होनी चाहिए| लेकिन राजनितिक कारणों से इस पर कोई समीक्षा नही की गई | जिसके कारण जिस समाज को आरक्षण मिला उस समाज के लोग आज भी वही है सिर्फ 2 से 5 प्रतिशत लोग जो संपन्न, सक्षम, बड़े पद पर है वही इसका फायदा ले रहे हैं लेकिन वास्तव में जिसे लाभ मिलना चाहिए उनको नही मिला है | अखिल भारतीय मोर्चा की विचार धारा है कि गरीबी जाति या धर्म के अनुसार नही आती | इसलिए आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए| वे इन्ही मांगो को लेकर देश में आन्दोलन कर रहे है. सुनील कुमार@9308571702.
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पीपल पत्ती से ह्रदय रोग की रोकथाम का घरेलू नुस्खा
लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से चंद्रकांत शर्मा पीपल के पत्ते से ह्रदय रोग से बचने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसमे कोई खर्च नहीं है और जिसे आसानी से आजमाया जा सकता है वे कह रहे हैं कि सबसे पहले पीपल के 15 कोमल पत्ते लेकर सभी को ऊपर और नीचे डंठल और कोन को काट लें, इसके बाद उसे धोलकर 300 ग्राम पानी में हल्के आंच से पका लें जब पानी कम होकर एक तिहाई बचे तब उसे साफ कपड़े से छान ले, बने हुए काढ़े को ढक कर रखे, तीन बराबर खुराक बना लें, इसको दिन में तीन बार भोजन करने के बाद लेना है 15 से 40 दिन तक सेवन करने से लाभ मिल सकता है अधिक जानकरी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: CHANDRAKANT SHARMA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
हे हाय रे करेला चानी यार...कर्मा गीत
ग्राम-लूढूटोला, पंचायत-दमगढ़, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भुकलूराम पंदराम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हे हाय रे करेला चानी यार-
माया मा फसाए करेला चानी यार-
करेला करू लागए कुंदरू हा किरिच लागए यार-
मोला या सुहावय यार-
नीबू हा खट्टा लागए संतरा हा मीठ मोला या सुहावए यार...
Posted on: Mar 02, 2018. Tags: BHUKLURAM PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER
बदलाव के लिए वैकल्पिक मीडिया की तरह वैकल्पिक राजनीति भी जरुरी है...
मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार बता रहे हैं आज देश में वैकल्पिक मीडिया की तरह वैकल्पिक राजनीति का होना भी जरुरी है| सरकार चाहे कितनी भी अच्छी हो बदलते रहना चाहिए जिस तरह टोकरी में रखे पान के पत्ते को यदि हम फेरे नही तो सड़ जाता है इसीतरफ किसी भी एक पार्टी को लगातार मौका देने से व्यवस्था बिगड़ जाती है इसलिए मौका सबको देना चाहिए जिससे क्षेत्र के बदलाव के सांथ एकजुटता कायम रहे | वे बता रहे हैं कि आजकल स्वराज पार्टी नाम से एक नई पार्टी आई है उसी तरह आपके इलाकों में भी नए लोग और नई पार्टियां उभर कर आ रही होंगी और उनको लगता है कि बेहतर भविष्य के लिए नर लोगों और नई पार्टियों को भी मौक़ा देना चाहिए। सुनील कुमार@9308571702.



