सीटी की धुन में फागुन गीत...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सीटी की धुन में एक फागुन गीत सुना रहे हैं जो सरगुजा जिला में गाया जाता है. वे एक अशिक्षित चरवाहा हैं और अपने काम साथ गाय बकरी चराते हुए सीटी की धुन में यह फागुन गीत सुना रहे हैं पीछे से गाय बकरी के चलने से उनकी घंटियों की टुन टुन की मधुर आवाज़ भी बैकग्राउंड में आ रही है. साथ में वे सभी सीजीनेट और बुल्टू रेडियो को सुनने वाले साथियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

5 साल से राशन कार्ड में जगह बदलवाने के लिए अनुरोध कर रहा हूँ लेकिन अभी भी काम नही हुआ...

नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुख सिंह बता रहे हैं उनके पास जो राशन है कार्ड वो कामठी का है वे अपने राशन कार्ड में जगह बदलवाकर माठपुर करना चाहते हैं, जिसकी सूचना उन्होंने सचिव, सरपंच और ग्राम सुराज में दिया है सचिव, सरपंच कह रहे हैं काम हो जायेगा| लेकिन 5 साल हो चुके है| अभी तक कोई कारवाही नही हो रही है| उनका कहना है यदि जगह चेंज हो जाएगा तो सहूलियत रहेगी| दूसरे गाँव जाना नही पड़ेगा| लेकिन अभी भी काम नही हुआ है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे समस्या का निराकरण हो सके| सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. सुख सिंह@7089463728.

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : विभिन्न बीमारियों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिसे घर में पाए जाने वाली सामग्रियों से बनाया जा सकता है और जिसमे कई बीमारियों में फायदा होता है. वे बता रहे हैं भुई अवाला के पंचांग का चूर्ण चार चम्मच, चार गिलास पानी में डालकर रात को रख दें और सुबह उसे उबाल ले, इतना उबालें कि 1 गिलास पानी बचे, उसके बाद ठंडा कर छान ले उसमे 1 चम्मच गाय का घी मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें| इससे गर्मी, सुजात, गोनोरिया, सिकलिस बीमारी में फायदा हो सकता है साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे, खाने में अधिक तेल, मिर्च, मसाला, खटाई, गरिष्ट पदार्थ का उपयोग ना करें | अधिक जानकारी के लिए इस नंबर में संपर्क करें | वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399.

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

जल जंगल जमीन लूटो और पहले लूटो मातृभाषा...कविता

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक कविता सुना रहे हैं :
जल जंगल जमीन लूटो और लूटो पहले मातृभाषा-
देश को कर दो टुकड़े-टुकड़े और घर का भी बंटा-बंटा-
पता चले ना इन्हें यहां क्या हो रहा हमारे सांथ-
व्यापार चलता रहेगा जब, रहेंगे एक पक्ष आदिवासी सांथ-
खतम करो इतिहास यहाँ से, ना रहे आदिवासी नाम-
हिन्दू बनाने का सही तरीका जनगणना में भी करो काम तमाम-
भाषा संस्कृति रीति रिवाज खतम करो जनगणना से...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो...देश भक्ति गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा होली की शुभकामनाएं देते हुए एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो, तुम्ही हो बंधु सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो बंधू सखा तुम्ही हो-
तुम्ही हो सांथी तुम्ही सहारे, कोई ना अपना सिवा तुम्हारे-
तुम्ही हो नईया, तुम्ही खेवईया-
जो खिल सके ना वो फूल हम हैं-
तुहारे चरणों की धूल हम हैं...

Posted on: Mar 03, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »