Bhamragad (Gadchiroli) Bultoo (Bluetooth) Radio in Gondi : 19th May 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं सनबती दुग्गा और सैते दुग्गा इस रेडियो कार्यक्रम में शिक्षा के बारे में बताते हुये, जागरूकता सन्देश दिया जा रहा है इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज शिक्षा का क्या महत्व है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं |

Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGAD GADHCHIROLI MH BULTOO RADIO GONDI SAITE DUGGA SANBATI DUGGA

पर्यटक स्थल विडकोंडा पर चर्चा...(गोंडी में)

तालुका-भामरागड़, जिला-गढ़चिरोली से नीलकंठ राव कोडापे बता रहे हैं, कि वहां पर नदी है, पहाड है, एक जगह है विनाकोंडा जहाँ पर ऊपर से पानी गिरता है, विनाकोंडा एक झरना है जहाँ पर इन्द्रधनुष जैसा दिखाई देता है, यहाँ पर शहरों के लोग इस सुन्दर दृश्य को देखने आते हैं, वहा पर शेर का गुफा है, गुपा में हमेसा 12 माह शेर रहता है, मोर, हिरण, बन्दर, चीता आदि देखने को मिलते हैं, पहले वहां जाने के लिये अच्छी सड़क नहीं थी लेकिन पहले से अच्छी सड़क बन चुकी है, लोग वहां जाते हैं |

Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH GONDI STORY NEELKANTH KODAPE SONG VICTIMS REGISTER

री री लोयो येलो रेलों येलो ले...गोंडी रेला गीत-

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से, माली चेतो कलमुटी एक रेला गीत सुना रही है :
री री लोयो येलो रेलों येलो ले-
कोर्कु कुशिनता येलो ले पग येलो ले-
येलोले जाओ ये देवानी येलोले-
अनो-अनो येलोले येंदिले वेहा वाहि...

Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADCHIROLI MH GONDI SONG MALI CHAITO KALMUTHI

Bultoo (Bluetooth) radio on Corona from Gadchiroli : 19th May 2020...

श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं, बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं राजोंती मंडावी और कन्हैयालाल | इस रेडियो कार्यक्रम में आज देश में फैले महामारी के बारे में बताते हुये, जागरूकता संदेश दिया जा रहा है, इसमे लोग गीत गा रहे हैं और आज कोरोना महामारी से बचने के लिये क्या करना है इस पर चर्चा कर रहे हैं, इन संदेशों को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल देकर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|

Posted on: May 19, 2020. Tags: BULTOO RADIO CORONA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोगों का रोजी रोटी साधन तेंदूपत्ता है, लेकिन इस वर्ष तेंदूपत्ता तोड़ाई करने वाले नहीं आ रहे है...

नगर पंचायत-भामरागड, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रामदास अंकालू मडावी बता रहे है कि गर्मी के सीजन में उनकी रोजी रोटी का साधन तेंदूपत्ता है लेकिन इस वर्ष तेंदूपत्ता तोड़ाई करने वाले लोग नहीं आ रहे है | जो रेट में तेंदूपत्ता हम लोग उनको देते थे उस रेट से इस वर्ष बहुत कम है | अभी तक तेंदूपत्ता तोड़ाई करवाने वाले नहीं आ रहे है | इसलिए इस वर्ष हम लोगो को रोजी रोटी की दिक्कत होने वाली है ऐसा बता रहे है |

Posted on: May 19, 2020. Tags: BHAMRAGADH GADHCHIROLI MH GONDI STORY RAMDAS ANKALOO MADAVI

« View Newer Reports

View Older Reports »