SSC पेपर लीक होने पर CBI जांच के लिए धरने पर बैठे हैं छात्र, पर सरकार अनसुना कर रही है...

रायपुर (छत्तीसगढ़) से भागीरथी वर्मा बता रहे हैं, दिल्ली में SSC के छात्र पेपर लीक होने से नाराज होकर CBI जांच के लिए, 5 दिन से धरना प्रदर्शन पर हैं, 8 छात्र हास्पिटल में भर्ती हो चुके हैं, एक छात्र की मानसिक हालत खराब हो चुकी है, इसके अलावा पुलिस भी उन्हें प्रताड़ित कर रही है| लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नही दे रही है, हमारे प्रधानमंत्री जी अपनी मन की बात सबको सुनाते हैं, लेकिन जब आज छात्र अपनी बात कहना चाहते है तो सरकार उसे अनसुना कर रही है, वे इस बात की निंदा करते हुवे पेपर लीक होने की CBI जांच की मांग करने और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी कारवाही करने की मांग कर रहे हैं |भागीरथी वर्मा@9039142049.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: BHAGIRATHI VARMA SONG VICTIMS REGISTER

बहना मेरे पढ़ने को जाना, हाय राम पढ़ने का है जमाना...शिक्षा गीत-

ग्राम-महाराजगंज, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से उमा सिंह एक शिक्षा गीत सुना रही हैं :
बहना मेरे पढ़ने को जाना, हाय राम पढ़ने का है जमाना-
ससुर घर में जाना ननद को पढ़ना-
गरीबो के बच्चो को पढ़ने सिखाना-
ये हिन्दू ये मुस्लिम ये सिख ईसाई-
आपस में हिल-मिल कर भाई-भाई-
पढेंगे लिखेंगे हम साक्षर बनेंगे-
साक्षरता का दीपक जलाना-
हाय राम पढ़ने का है जमाना...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: SONG UMA SINGH VICTIMS REGISTER

मैं नहीं माखन खायो ना...होली गीत-

ग्राम-सरईमाल,जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक फाग गीत सुना रहे हैं:
अरे मैं नहीं माखन खायो रे मैया, मैं नहीं माखन खायो ना-
भोर होत गौवन के पीछे, मधुबन मोह पठायो रे मैया-
मैं नहीं माखन खायो ना-
अरे नाहक दोष लगायो, अरे नाहक दोष लगायो मैया-
तू काहे पतियायो रे मैया मोरी-
मैं नहीं माखन खायो ना...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : घुटने का दर्द ठीक करने की घरेलू विधि

मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज घुटने के दर्द को ठीक करने के लिए लेप बनाने की एक घरेलू विधि के बारे में बता रहे हैं, सबसे पहले एक चम्मच शहद, दाल चीनी एक चम्मच, खाने का चूना आधा चम्मच सभी को मिलकर लेप बना लें, उसके बाद लेप को गुनगुना कर घुटने में लगाकर ऊपर से रुई रख लें और कपड़ा बांध लें, उसे 8 से 10 घंटे रहने दें 2 घंटे बाद पुन: दूसरा लेप तैयार कर लगाए| दर्द ठीक होने तक लेप का उपयोग करे, इससे दर्द में आराम मिल सकता है| लेप का उपयोग के समय ठंड से बचें पंखे के नीचे ना बैठे, लेप को हल्का गर्म रखे अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर में संपर्क कर सकते हैं | वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना...सुवा गीत

ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पड़ीहारी छत्तीसगढ़ी भाषा में एक सुवा गीत सुना रहे हैं:
कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना-
कोने भौजी तिन्दे लुगरा न रे सुवना-
कोने भौजी तिन्दे लुगरा-
कोने ददा लाने मोर बारी के करेला ला रे सुवना-
कोने भौजी रांधे केला के साग-
बड़े ददा लाने मोर बारी के करेला ला रे सुवना-
छोटे भौजी रांधे करेला के साग न रे सुवना-
बड़े भौजी रांधे केला के साग-
कोने ददा लाने मोर रिंगी-चिंगी लुगरा रे सुवना...

Posted on: Mar 04, 2018. Tags: KANHAIYA LAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »