चुटकु गोपा पयाना वलीय दायंना...गोंडी गीत-
ग्राम-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से दीपिका उइके एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत में आदिवासी लोग अपनी जिन्दगी किस तरह से गुजर बसर करते हैं उसके बारे में बताया गया है:
चुटकु गोपा पयाना वलीय दायंना-
इद मावा जिन्दगी रंड देना-
एटेंग बोटेंग पयाना-
पयाना वलीय दायंना-
दादा न वायना चिव्डी कुशाना...
दीपिका उइके@7587256858.
Posted on: Jul 27, 2018. Tags: DEEPIKA UIKEY GONDI SONG KANKER
वनांचल स्वर : चेहरे में होने वाले कील मुंहासे का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक औषधि केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय लड़के-लड़कियों के चहेरे पर होने वाले कील मुंहासे का एक घरेलू उपचार बता रहे है, इस परेशानी के बाद युवा बहुत सी दवाओं का उपयोग करते हैं जिससे त्वचा भी खराब होती है और खूब सारे पैसे भी. उनका सुझाव है कि सेमल के पेड़ के तने के कांटे को पीसकर गाय के कच्चे दूध के सांथ मिलकर चंदन जैसा लेप करना है, इसे 20-25 मिनट तक लगा कर रखना है, इसके बाद पानी से धोना है, इससे चेहरे में होने वाली किसी भी प्रकार के कील-मुंहासे ठीक हो सकते है, इससे कोई दुष्परिणाम भी नहीं होते। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9424759941.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: HEALTH RAGHWENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
6 महीने से बिजली खराब, वर्षा में चिमनी भी नहीं जलती, आवेदन पर अधिकारी ध्यान नही दे रहे...
ग्राम पंचायत-खैरा, पोस्ट-बिहारपुर, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोना सिंह नेताम, रमेश सिंह और आलोक सिंह बता रहे है कि उनके गांव में 6 महीने से बिजली खराब है, लोगो को अंधेरे में रहना पड़ रहा है, बारिश में ढिबरी भी नहीं जलता, वन्य क्षेत्र होने के कारण वहां काफी दिक्कत होती है, समस्या के निराकरण के लिए विभाग में आवेदन दिया था, कर्मचारी 15 दिन में आने को बोले लेकिन अभी तक नही आए हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करे: सरपंच@9575699372, मैकेनिक@9926344968,
क्रेडा विभाग@9972017499. संपर्क नंबर@8458812499/8120694689.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: ELECTRICITY PROBLEM RAMESH SINGH SONA SINGH NETAM SONG VICTIMS REGISTER
बोल वासी आधी रात भाभीगे...गोंडी गीत
ग्राम-दावडी, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से वासुदेव उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है:
बोल वासी आधी रात भाभीगे-
मावा बगीचा ते बोल वासी-
माहोले भैया न लिम्बू बगीचा-
लिम्बू जगर जगा जोत भाभीगे-
माहोले भैया न मरका बगीचा-
मरका फुले जगर जोत भाभीगे-
मावा बगीचा ते बोल वासी...
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: BETUL GONDI SONG VASUDEV UIKEY
हैंडपंप खोदने वाले आते हैं पर कम खोदते हैं, 400 फ़ीट खोदें तो सारे समय पानी मिल सकता है...
ग्राम-गोविंदपुर, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जख्वा बता रही हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में हैंडपंप नही है लोग इंदारा से पानी पीते है, जिसमें गर्मी के दिनों में पानी कम हो जाता है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलो का कहना है, उनके आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडपंप है लेकिन उसमे एक बाल्टी ही पानी आता है, वे सड़क के किनारे लगे एक सोलरपंप से पानी लाकर उपयोग करते हैं, कई बार पानी नही मिल पाता है, उनका कहना है गांव में हैंडपंप के लिए खोदाई होती है, लेकिन कम खोदाई करने के कारण पानी नही निकलता, यदि 400 फीट खोदाई हो तो पानी निकल सकता है: SDM@9165493212, कलेक्टर@9826443377, सरपंच@9009919015, MLA@9926955054. संपर्क @9669383380.

