Impact: Got radio, umbrella distributed in our village after CGnet report...

ग्राम पंचायत-तेलियापानी लेदरा, तहसील पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, कि गांव में प्रशासनिक योजना के अंतर्गत छतरी और रेडियो का वितरण किया गया है, वह बता रहे हैं कि इस वितरण से पूर्व उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड किया था , जिसके बाद सीजीनेट के सुनने वालों ने अधिकारियों से बात की और उसके बाद ये वितरण किया गया है, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने बैगा आदिवासी ग्रामवासियों की मदद की है. हेमसिंह मरकाम@9575248234.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM IMPACT SONG VICTIMS REGISTER

हायरे हायरे टपके लोर भीजे छाती...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे है:
हायरे हायरे टपके लोर भीजे छाती-
कोने तेलना जरे राती टपके लोर भीजे छाती-
काहा कर दिया कोन लागे बाती-
कोने तेलना जरे राती टपके लोर भीजे छाती-
माटी लागे दिया ना चीथरा लागे बाति-
हायरे हायरे टपके लोर भीजे छाती...

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SONG VICTIMS REGISTER

खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन...गोंडवाना गीत

ग्राम+पोस्ट-जुझावल, तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले एक गोंडवाना गीत सुना रहें है:
खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन-
हायरे गोंडवाना स्कुल चल दीदी पढ़े बरे
चल भईया पढ़े बरे हायरे हाय-
ग्राम पंचायत भेड़िया तहसील+ब्लाक-प्रतापपुर-
जिला सूरजपुर राज्य छत्तीसगढ़ ने खले है गोंडवाना स्कुल-
खेत खार कापी पुस्तक नागर हमर पेन...

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: SONG SUKHSAGR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

अधिकारी के कहने पर अपनी लागत से शौचालय निर्माण कराया, 3 साल हो गए, पैसा नही मिला-

ग्राम पंचायत-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुब्बालाल सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के बाबूलाल नेटी को बता रहे हैं कि 2016 में सरकार की स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, जिस पर अधिकारियों के कहने पर उन्होंने अपने खर्च से शौचालय का निर्माण करा लिया है लेकिन 3 साल हो चुके हैं अब तक उन्हें लागत का पैसा नही मिला, आवेदन करने पर अधिकारी घुमा रहे हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर शौचालय निर्माण की लागत राशि दिलाने में मदद करे : कलेक्ट@9826443377, सचिव@8223917618. सम्पर्क@7610661711.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG SUBBALAL TOILET VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : अनार के औषधीय गुण-

अहमदाबाद (गुजरात) से डॉ. दीपक आचार्य अनार के गुणों को बार रहे हैं, हमारे देश में लगभग सभी राज्यों में अनार उगता है, कई राज्यों में इनकी खूब खेती होती है, अनार के सभी अंग औषधीय गुणों से परिपूर्ण रहते हैं, फल की अपेक्षा कच्ची कली और छिलकों में ज्यादा औषधीय गुण होते हैं, अनार का सेवन खून की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है, इसलिए ये हृदय रोग के लिए भी उपयोगी है, अनार की ताजी कोमल कलियां (फूल) को पीस कर पानी में मिला ले और पीयें ऐसा करने से जिन महिलाओं को गर्भ धारण करने में दिक्कत आती है, उन्हें लाभ हो सकता है, 10 ग्राम अनार के पत्तों को आधा लीटर पानी में उबालें और जब एक चौथाई शेष बचे तो उस काढ़े से कुल्ला करे, तो मुंह के छालों को ठीक करने में लाभ हो सकता है, पायरिया जैसी बीमारी में भी उपयोगी है : डॉ. दीपक आचार्य@7926467407.

Posted on: Jul 20, 2018. Tags: DR DIPAK ACHARYA HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »