मुझे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलती, खाने को कुछ नहीं है, शिकायत करने पर कोई भी सुनते नहीं है...
ग्राम पंचायत-उपरवार, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आदिवासी वृद्धा मनिया कोल सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश यादव को बता रही है कि उनकी उम्र 63 वर्ष हो गई है लेकिन उनको वृद्धावस्था पेंशन नही मिल रही है जबकि उन्होंने अपना पूरा दस्तावेज समबन्धित अधिकारियों को दिया है और पंचायत कर्मियों को भी कई बार आवेदन दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये सम्बंधित अधिकारि यों के नम्बरों में अधिक बात कर पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव गुप्ता@9893460966, रोजगार सहायक गोविन्द@9109481198. जगदीश यादव@7697448583.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: MANIYA KOL PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
अभी तो चलना है क्योंकि सफ़र दूर तक है...कविता
ग्राम पंचायत-पढ्गी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक कविता सुना रहे है:
अभी तो चलना है क्योंकि सफ़र दूर तक है-
मंजिल का तो पता नहीं पर नज़र दूर तक है-
कल कुछ पल के लिए जो गुफ्तगू हुई उनसे-
कोई भले ही न जाने पर ये खबर दूर तक है-
मत छुआ कर किसी भी अनजान आदमी को-
आज हर इंसान के बितर जहर दूर तक है-
हर रोज एक कटी पतंग मेरी छत पर आती है-
इशारा उसका भी यही है की शहर दूर तक है-
रुख मोड़ लिया है प्रेम ने,इर्ष्या के बहाव में-
नफरत से भरी नदी की लहर अब दूर तक है-
सुरीली आवाज से कोयल अब न गाएगी गीत-
कौओ का भी उससे सियासी कहर दूर तक है-
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: MADHYA PRADESH POEM RAMESH PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप खराब है, हम लोगो को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर कुंआ जाना होता है-
ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बासमती बता रही है वार्ड क्रमांक
2 में हैंडपंप खराब हो गया है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है गांव में लगभग 35 घर है जो समस्या से जूझ रहे हैं, वर्तमान में वे सरपंच के कुंए से पानी लाते है, जिसमे लोगो के सांथ नोक झोक होती रहती है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने आवेदन किया है, लेकिन इस पर अभी कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियों से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर बात कर हैंडपंप सुधरवाने में मदद करें : PHE@9589733942, सचिव@8223917618, कलेक्टर@9826443377.
सम्पर्क नंबर@9754918272.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: BABULAL NETI HANDPUMP SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
किसान स्वर : संध की फल पत्ती सभी का उपयोग कर सकते हैं-
ग्राम पंचायत-कुबेरपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दिलवरन सिंह सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा के रूपलाल मरावी को संध के बारे में बता रहे हैं, वे संध के पत्ते से रस्सी बनाते हैं, खेती भी करते हैं, संध की खेती आषाढ़ के महीने में की जाती है, उसका फल भी होता है जो बाजार में 40 रूपए किलो के हिसाब से बिकता है, उसके पत्ते का उपयोग रासायनिक खाद के रूप में भी किया जाता है, गांव के अधिकतर लोग संध की खेती करते हैं, उस पत्ते का खाद गोबर खाद से भी ज्यादा उपयोगी होता है, इस प्रकार ये लोगो के आय का भी एक साधन है रूपलाल मरावी@7697080920.
Posted on: Jul 20, 2018. Tags: DILWARAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
ओरा बोरा मरमा ओरा बोरा मरमा हेलो ओरा बोरा मरमा...गोंडी गीत
ग्राम-चाहचड, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से कंचन वड्डे और उमेश्वरी दुगा एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे रेला रेला रे रेलोयो रेला रे रे रेला रे रे लोयो-
ओरा बोरा मरमा ओरा बोरा मरमा हेलो ओरा बोरा मरमा-
मट्टा ता पावुरक मायसो हेरे मनता नाटे ना लेया-
मायसोरे मतना लेयोरे जीवा-
तेना मरमा आयो तेना मरमा आयो हेलो-
मट्टा ता पावुरक पीडसोर मनता-
नाटे ता लेया मायसोरे मनता...
