प्रभु हम तेरे महिमा, यहोवा के भावानोवे...गीत-

ग्राम-बमलाया, पोस्ट-देवगढ़, थाना-सीतापुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विष्णू टोप्पो एक गीत सुना रहे हैं :
प्रभु हम तेरे महिमा, यहोवा के भावानोवे-
हलिलुईया तार वाली वजा ओ-
सेगीत हमरा के रहिगे-
प्रभु हम तेरे महिमा, यहोवा के भावानोवे-
गिरजा जायके हम तेरे महिमा-
प्रभु हम तेरे महिमा...

Posted on: Jul 22, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VISHNU TOPPO

सड़क की समस्या का संदेश है |

गाँव कुर्वापल्लीकोतुरु ग्राम पंचायत तुम्मलाचेरुवु तहसील अश्वापुरम जिला भद्रादी कोत्तागूडेम राज्य तेलंगाना में है|पोडियम नरेन्द्र जी सोयम नागेश्वरावु से बात कर रहे लोग बता रहे है की हम काफ़ी सालों से रह रहे है |लेकिन जाने की रोड नहीं है ,बारिस के समय में पूरा कीचड़ कीचड़ होता है| १० किलो मीटर दूर तक पक्की सड़क नही है ,इसीलिए हम को बहुत दिक्कत होता है| इसके लिएपि.ओ.तहसीलदार और कलेक्टर के पास अवेदान पत्र दिया लेकिन कार्यवाही नहीं हुआ है|हमारीसमस्या के समाधान के लिए इन अधिकारियो को फ़ोन कर के मदद दिलाने का प्रयास करे धन्यवाद....|कलेक्टर का नंबर:9701346976 इस नंबर को फ़ोन कर के मददिलाने का प्रयास करे धन्यवाद....|

Posted on: Jul 22, 2019. Tags: narendra

चलना है दूर मुसाफिर, काहे सोवे रे...गीत-

ग्राम-भेडागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ऋतू नायक एक गीत सुना रही हैं :
चलना है दूर मुसाफिर, काहे सोवे रे-
चेत-अचेत नर सोच बावरे-
बहुत नींद मत सोवे रे-
काम-क्रोध-मद-लोभ में फंसकर-
उमरिया काहे खोवे रे-
चलना है दूर मुसाफिर, काहे सोवे रे...

Posted on: Jul 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM RITU NAYAK SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : दांत से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) वैद्य एच डी गांधी दांत में होने वाले दर्द और मसूढे में सूजन का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी को भूनकर पीसकर रख लें| उसके बाद रात के समय उसमे सरसों का तेल और सेंधा नमक मिलाकर सुबह शाम मंजन करने से दांत की समस्या में आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 21, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

सावन के महीना गर्मी करय बड़ा जोर...गीत-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक गीत सुना रहे हैं :
सावन के महीना गर्मी करय बड़ा जोर-
दिन के सूरज रात तरईया चंदा करत है अंजोर-
कभुहूँ पुरवईया कबहू पक्षिम हवा आये-
कबहूँ कहूँ बादल निकले मन को लुभाये-
तेरा महिमा कोई न जाने, मरजी ऐ काहे तू-
मख्खी मच्छर कारण नीद भूख भागे-
पानी के बिना जग मा सूना-सूना लागे..

Posted on: Jul 21, 2019. Tags: ANUPPUR KANHAIYALAL KEWAT MP SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »