Impact: Work restarted on our village Anganwadi centre after CGnet report...
बंजर टोला, पंचायत-अंदियामाल, थाना-मोहगांव, तहसील-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार मरकाम बता रहे हैं उनके गाँव में 5 साल पहले आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो पूरा नही हो पाया था, सरपंच और ठेकेदार मिलकर भवन निर्माण के पैसे का हेरा फेरी कर निर्माण कार्य आधे में ही बंद कर दिए थे, इसके लिए उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी, तब उन्होंने 4 दिन पूर्व सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद आंगनवाडी भवन का निर्माण कार्य अब शुरू हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला उनको धन्यवाद दे रहे हैं: विजय कुमार मरकाम@9765215811.
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR MARKAM
रे रेला रे रेला रा ला रे रेला, रे रेला रे रेला सैरेला रे रेला...गोंडी गोटुल गीत
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से लोकप्रताप सिंह एक गोंडी गीत सुना रहे है, जिसमे गीत के माध्यम से प्रेमी अपनी प्रेमिका से गोटुल में श्रृंगार करके आने और एक सांथ नाचने गाने को कहता है :
रे रेला रे रेला रा ला रे रेला, रे रेला रे रेला सैरेला रे रेला-
हुलन करी ला नाना वायना, कुरन करी ला मना वायना-
नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे-
जितम करी लो नना वायना, नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे-
इन्देना करदेना नाटे गोटूल दायना,नाटेना गोटू दे नाटेना गोटू दे...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: GONDI SONG LOKPRATAP SINGH
किसान स्वर : खेती में दवा छिड़काव किये बिना कीट नियंत्रण के तरीके-
झाबुआ (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार बैरागी बिना दवा छिड़काव किए कीट नियंत्रण के तरीके बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि अक्सर किसान पैसा खर्च करके दवा खरीदकर खेती पर कीट नियंत्रण करते हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में कोई खर्च नही करना है, इसके लिए खेतों में T आकार की डंडियां लगाएं, जिसमे पक्षियां बैठ सके और इल्लियों को खा जाएं, दूसरा उपाय यदि खेतो में लाईट की सुविधा हो तो वहां पर एक बल्ब जलाएं जिससे कीट वहां आएगे और मर जाएंगे इस तरह से कोई खर्च नही होता है और फसलो पर को कोई नुकसान भी नही होता| सम्पर्क नम्बर @8817049109.
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: SANDEEP KUMAR BAIRAGEE SONG VICTIMS REGISTER
कोरो पाटा रे माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा...गोंडी गीत
मंडल-उटनूर, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से सोयम गंगाराव एक गोंडी गीत सुन रहे है:
कोरो पाटा रे माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा-
यादी मै शक्ति रे देते जन्मायच, अन्य सुगन्यसु जनमा सेवा कुटी-
कूटी लिंकुले पुड तोरे लिंगाले, पुन्य भूमि ते जनमाते वातोरे-
बत्तल तो बता माधव ने गावा, पारी कुपार लिंगो बाबा न सेवा...
Posted on: Jul 29, 2018. Tags: ADILABAD GONDI SONG SOYAM GANGARAM
ये तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नही है...भजन-
ग्राम-वेंकटनगर, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से शांतनु पांडे गीत सुना रहे हैं :
ये तो प्रेम की बात है उधो, जिंदगी तेरे बस की नही है-
यहाँ स्वर्ग के होते सौदे, आशकी इतनी सस्ती नही है-
प्रेम वालों ने कब वक्त पूछा, उनकी पूजा में सुन ले तू उधो-
यहाँ दम दम में होती है पूजा, सर झुकाने की फुर्सत नही है-
जो असल में है मस्ती में डूबे, उन्हें क्या परवाह ज़िन्दगी की-
जो उतरती है चढ़ती है मस्ती, वो हकीकत में मस्ती नही है-
जिसकी नजरो में है श्याम प्यारे, वो तो रहते हैं जग से निराले...

