पीने का पानी दूर दूसरे मोहल्ले से लाना पड़ता है हैण्डपम्प खराब पड़े हैं अधिकारी मदद नहीं करते...

ग्राम-खपरिया, पोस्ट-पोंडी, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा के दौरान पहुंचे हैं और ग्राम जनों से चर्चा कर रहे है, आज उनके साथ हैं ग्रामीण मोहन सिंह और सुखबीर सिंह परस्ते जो पीने के पानी की समस्या के बारे में बता रहे हैं कि लोग दूसरे मोहल्ले से पानी ला रहे है जो दूर है, कुछ हेंडपंप में पाइप की कमी है कुछ के पाईप फट चुके हैं अधिकारियों को बोल-बोल कर थक चुके हैं इसलिए सीजीनेट सुनने वालो से अनुरोध कर रहे हैं कि आप कृपया अधिकारी और नेताओं को फोन कर दबाव बनाएं जिससे ग्रामीणों की मदद हो सके- जिला कलेक्टर@9425168667,
विधायक@9425898329, PHE विभाग@9993400770

Posted on: Apr 05, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सड़क की समस्या है अधिकारी नहीं सुनते कृपया उन्हें फोन कर दबाव बनाकर मदद करें...

ग्राम-सिंघोरा, पोस्ट-पोड़ी, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में सुखसागर सिंह पावले सीजीनेट यात्रा की टीम के साथ पहुचे है और गाँव के लोगों से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं हैं कि उनके गाँव में सड़क की समस्या है जिसके कारण यहाँ के निवासियों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ,बांध पार कर जाना पड़ता है |इस समस्या के समाधान के लिए कई बार आवेदन दिए गये लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है अत: सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन है कि कलेक्टर@9425168667, विधायक@9425818329, सीईओ@9753725845, ग्राम पंचायत सचिव@9981450537 को फोन कर समस्या के समाधान में अपना सहयोग दे.

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER

मेरे दाता के दरबार में सब लोगों का खाता...भजन गीत

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नन्दलाल सिंह एक भजन गीत सुना रहे हैं :
मेरे दाता के दरबार में सब लोगों का खाता – उजले कर्म करो रे भाई कर्म करो न काला-
लाख नयन से देख रहे है कछु देखने वाला – उनकी नजर से सारे जगत में कोई न बच रे पाता...

Posted on: Apr 04, 2017. Tags: NANDLAL SINGH SONG VICTIMS REGISTER

आदिवासी समुदाय महुआ के फूल को अपना राष्ट्रीय फूल मानते हैं, यह उनके जीवन से जुड़ा हुआ है...

वीरेंद्र सिंह मरावी महुआ के पेड़ से मिलने वाले लाभ के बारे में बता रहे है, वे बता रहे हैं कि महुआ के फूल को आदिवासी अपना राष्ट्रीय फूल मानते है इसकी खुशबू सालो साल तक यथावत बनी रहती है इसके फूल को दो मिनिट पानी में भिगोने पर यह ऐसे दिखाई देता है जैसा ताज़ा फूल हो.आदिवासियों के जीवन और जीविका से यह सीधा जुड़ा है, आदिवासी समुदाय प्रकृति पर निर्भर है जल जंगल जमीन से उनका सीधा जुड़ाव है, वे आगे कह रहे हैं कि अगर जंगल से या वनोपज से आदिवासी समुदाय को दूर कर दिया जाए तो आदिवासी समुदाय का जिन्दा रहना मुश्किल हो जायेगा, महुआ से लोग खाने में लाटा, हलुआ, और बिस्किट भी बनाते है है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभदायक है.

Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA SINGH MARAVI

मैं 70 साल की विधवा हूँ, विधवा और वृद्धावस्था दोनों पेंशन नहीं मिलती, राशन कार्ड भी नहीं है...

ग्राम-वीरा, तहसील-अजयगढ, जिला-पन्ना, (मध्यप्रदेश) में साधु सिंह लोधी की मुलाक़ात सक़िया बाई शुक्ला उम्र 70 वर्ष से हुई है वे विधवा है और बता रही हैं कि उनको अभी तक न तो विधवा पेंशन मिल रही है और न ही वृद्धावस्था पेंशन और उनके पास न तो जमीन है न गरीबी रेखा कार्ड। वे अधिकारियों का चक्कर काट काट कर थक चुकी हैं पर किसी ने अब तक मदद नहीं की है और अब वे दौड़भाग करने में असमर्थ हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि उनको पेंशन दिलवाया जाए| जिला कलेक्टर पन्ना@07732252004, 07732252003, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश@07552442231, 07552441581. लाभार्थी ग्रामीण@70475440856.साधु सिंह लोधी@7047540856

Posted on: Apr 03, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »