री री ना रीना राठाना बिंजू बजाना होरे रामा...सुवा गीत

ग्राम-धीरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मायावती मरकाम अपने सांथी कुमारी सोनिका ताराम, अवंती उइके और रीना के साथ एक गीत सुना रहे है:
री री ना रीना राठाना बिंजू बजाना होरे रामा-
होरे रामा हो वृन्दावन के सुवा न होरे रामा-
अंगना के तुलसी मोर एक पाना होई गे-
अंगना के तुलसी मोर दो पाना होय गे रठाना-
री री ना रीना राठाना बिंजू बजाना होरे रामा...

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: MAYAWATI MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वृद्धाश्रम के नाम से पैसा आये एक साल हो चुके लेकिन कोई कार्य नही हुआ, जांच करने की अपील...

डिडवापानी, ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमसिंह परिहार बता रहे हैं कि जमुड़ी पंचायत में वृद्धाश्रम के नाम से 2016 में 15 लाख रूपए की स्वीकृति हुई थी, जिसमे 9 लाख की राशि निकल चुकी है लेकिन उस पर कोई काम नही हुआ है कलेक्टर के पास आवेदन किये, जाँच हुआ लेकिन कोई परिणाम नही मिला| उनका कहना है जिस काम के लिए पैसा आया है वो बनाना चाहिये|सरकार द्वारा दिए गए पैसे का दुरुपयोग नही होना चाहिए| इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इस नंबरो पर बात कर समस्या के समाधान में मदद करे| सचिव@8889349055, सरपंच@9753544547, CEO@9753725845, कलेक्टर@9174386066. गाँव में संपर्क नंबर@7049437191.

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER

उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो...सुवा गीत

ग्राम-तमनार, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक सुवा गीत सुना रहे हैं :
उठो उठो नोनी हो जावस नदिया हो-
जेवन करी हो ना-
नई उठों भौजी मै नई असनानो-
नई वेवन करो ना-
मोला जोगिया के देश सुहाय-
खाई डारो नोनी हो तुम्हार बापा जी के थरिया मा-
चलीहो जईहो जोगिया के देश...

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनवाया लेकिन अब महीनों से पैसे नहीं दे रहे, चक्कर कटवा रहे...

ग्राम-रिगारा, पोस्ट-बढेरुवा, तहसील-मैहर, जिला-सताना (मध्यप्रदेश) से शारदा प्रसाद पटेल बता रहे हैं, 3 महीने पहले उनके नाम से शौचालय आबंटित हुआ था, इसलिए अधिकारियों के कहे अनुसार उन्होंने शौचालय का निर्माण कराया और उसका उपयोग भी कर रहे है, उनका कहना है सरपंच, सेकेट्री उनके शौचालय का फोटो खीचकर ले गए और उसे ऑनलाइन भी कर दिया, लेकिन पैसा मांगने पर रोजगार सहायक गुमराह करता है, उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन भी किया लेकिन अभी तक कोई कारवाही नही हुई, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे योजना का पैसा मिल सके|
रोजगार सहायक@7509950023, सरपंच@9755659224. पटेल@8878239161

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: SHARDA PRASAD PATEL SONG VICTIMS REGISTER

13 मार्च को दिल्ली में होले वाले किसान युनियन आंदोलन में शामिल होने का संदेश देते हुए कविता...

जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैश्य 13-03-18 को जंतर मंतर में होने वाले भारतीय किसान यूनियन महापंचायत आंदोलन में किसान, मजदूर को शामिल होने कहते हुवे एक कविता सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना बोल-
अपनों ने ली तेरी जान तू अपनी ताकत पहचान-
जय जवान और जय किसान यह नारा मिल कर बोल-
मत सह चुप रह कर यह अन्याय समझ ना अपने को निर उपाय-
तोड़ ये सेवक की जंजीर तू ही है देश की तकदीर...

Posted on: Mar 09, 2018. Tags: LALJI VAISHYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »