स्वास्थ्य स्वर : ख़राब सिंदूर से होने वाले दुसप्रभाव...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा ख़राब सिंदूर से होने वाले समस्या के बारे में बता रहे हैं, सिर और माथे पर दाने होना, बाल सफ़ेद होना और टूटने लगना, सिर दर्द होना आदि ये हो सकता है ऐसा होने पर उसे पानी से धो लेना चाहिये, यदि एसी दिक्कत हो चिकित्सक से संपर्क करें, लाल और संतरे रंग के सिंदूर में लैडआक्साइड की मात्रा ज्यदा होती है इसलिये यह आँख में पड जाये तो साफ पानी से धो लेना चाहिये, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7582985838.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VARMA REWA SONG VICTIMS REGISTER
अरे पांच फूलन के रे बनी है घिनौची...गीत-
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पंचवटी साकेत एक गीत सुना रहे हैं:
अरे पांच फूलन के रे बनी है घिनौची-
अरे समधि के रहय सुमिलान-
रानी का सोहाग रे-
अरे मया मोरी भौति सुधिया मोरी करसी-
अरे बाबुल दिही बिसराय रानी का सोहगावा...
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: MP PANCHWATI SAKET REWA SONG VICTIMS REGISTER
राम राम गोहरायो राम नहीं बोलय...सोअहर गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुधा एक सोहर गीत सुना रही हैं:
राम राम गोहरायो राम नहीं बोलय-
राम नहीं बोलय हो-
राम रामा से नाहू अभिनाहावा-
लछमन उची बोले, लछमन उची बोले हो-
राम राम गोहरायो राम नहीं बोलय-
राम नहीं बोलय हो-
राम रामा से नाहू अभिनाहावा...
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: MP REWA SONG VIBHA VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम-बागडोंगरी, कट्टापारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम जुर्री बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या थी, हैण्डपंप से पानी रुक रुक के आता था, पानी लेने के लिये आधे घंटे रुकना पड़ता था, जिसके कारण वे पटेल पारा से पानी लाते थे,
समस्या के निराकरण के लिये वे अधिकारियो के पास आवेदन करते थे, वे बना देते थे लेकिन फिर ख़राब हो जाता था, फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं जिससे गाँव में पानी की समस्या दूर हो गयी है इसलिए वे मदद करने वाले श्रोताओं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG IMPACT STORY NARAYANPUR SIYARAM JURI SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता...
ग्राम-मोरोसकोडो, पंचायत-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन वडडे बता रही हैं उनका आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं बन रहा है, बनवाने के लिये उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया, लेकिन काम नहीं हो रहा है, तीन वर्ष से समस्या बनी है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियो से अपील कर रही हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर आधारकार्ड और राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच/ सुनील करंगा@7587196629, सचिव / शशि राठौर@7587002274, कलेक्टर@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7036718310.
