गर्मी हो या बरसात मिट्टी खोदकर नदी नाले का गंदा पानी पीते है, दो नल लग जाता तो अच्छा होता...

आख़रीपारा ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माठपुर, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से गाँव की बैगा आदिवासी महिलाएं निरासिया, ननकीबाई और ननकुसिया बता रही हैं, उनके गांव में पीने के पानी की समस्या है, उनके पारा में 10 घर है, पीने के लिए नदी से पानी लाना पड़ता है नदी का पानी साफ नही रहता, गर्मी हो या बरसात सभी मौसम में नदी का ही पानी पीना होता है, उनका कहना है की यदि उनके पारा में नल लग जाए तो पानी की समस्या हल हो सकती है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करें, जिससे उनके पारा में नल की सुविधा उपलब्ध हो सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323. मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...भजन

ग्राम-बरेतीकला, पोस्ट-अमगंवा, थाना-पनमार, ब्लाक,तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा एक भजन गीत सुना रहे हैं :
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ-
आवत के बेरिया सब केऊ जाने, घर घर बजत बधाई-
जाती के बेरिया कोउ ना जाने, हंस कहां उड़ जाइ-
के तोहरा संग जाइ भँवरवा, के तोहरा संग जाइ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: DAYASAGAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

हम लोग 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाकर जीते हैं, अधिकारी बार बार कहने पर भी नहीं सुनते...

ग्राम पंचायत-समनापुर, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से किशोर कुमार सरोते बता रहे हैं कि हमारे गाँव के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में पानी की बहुत समस्या है, जो जनवरी माह से जून-जुलाई माह तक रहती है जब बारिश नहीं आ जाती। वे 4 किलोमीटर दूर नदी से पानी लाते हैं, कई बार उन्होंने संबंधित विभागों में आवेदन दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर बात कर पानी की समस्या का समाधान करने में मदद करें: कलेक्टर@9977742118, विधायक@9425026789, PHE@9200067690. किशोर कुमार सरोते@9644546129.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KISHOR KUMAR SAROTE SONG VICTIMS REGISTER

हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा..सरगुजिया गीत

ग्राम-पलडा, पोस्ट-कोटेया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय रे ऋषि मन पहारे करिन पूजा-
बड़ा भारी छत्तीसगढ़ सरगुजा संगी-
छत्तीसगढ़ ला कहिथे गोरी धान के कटोरा-
सरगुजा में देवी देवता करिन है बसेरा-
धन हमर छत्तीसगढ़ के माटी महान हो-
हाय रे संगी हो ऋषि मन पहारे करिन पूजा...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-दुर्लापुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी चंदेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
ओप्पो के मोबाईल मा रानी जियो के सिम लगा ले ना ओ-
अरे तोर मोर बात हो जाही दिन रात ओ-
वीडियो कॉल कर के टूरी करत रइबो एदे बात ओ-
एक दूसर के चेहरा ला देखत रईबो दिन रात ओ-
कबहूं मारत रईबे मिस कॉल कबहूं कॉल तै करथस ओ-
हेलो हेलो कहके टूरी मिस कॉल तै मोला मारथस ओ...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: LAKSHMI CHANDEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »