छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है...बाल कविता

ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, थाना-गढ़ी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से मायावती मरकाम एक कविता सुना रही हैं :
एक छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है-
बोलो गुड़िया एक तुझे मिलेगा केक-
थोड़ा तुम काटोगे थोड़ा हम काटेंगे-
एक छोटा सी गुड़िया को गिनती सिखाना है-
बोलो गुड़िया दो तुझे मिलेगा वो-
थोड़ा तुम खाओगे थोड़ा हम खाएंगे...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: MAYAWATI MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

अक्सर किसानों के खेतों में आग लग जाती है, प्रशासन इसे रोकने के लिए कृपया कुछ उपाय करे...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बता रहे हैं, कई वर्षो से वनांचल क्षेत्र और किसानो की भूमि में अनजान लोगों द्वारा आगजनी की घटनाएं की जा रही है, और अभी हाल ही में कुदरीपारा, कोचईलटी में आगजनी की घटना हुई है, इससे पूर्व भी ये घटनाएं उन इलाकों में हुई है, पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कठोर कानून बनाए गए हैं लेकिन उसका पालन नही हो रहा है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आगजनी की घटनाओं पर नियंत्रण कर पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके: SDM@9425584600, पटवारी@8305164333, कलेक्टर@07762222103, राजेन्द्र गुप्ता@9993891275.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार...

वैद्य एच.डी.गांधी खूनी और बाधी बवासीर का ईलाज बता रहे हैं, नारियल का जूट 100 ग्राम, सेंधा नमक 30 ग्राम, सनाय की पत्ती 100 ग्राम इन सभी को साफ कर मिट्टी के बर्तन में रखें और कपडे में मिट्टी लपेट करके आग में जलाकर भस्म बना ले और ठंडा होने पर उसे पीस कर एक कांच के बर्तन में सुरक्षित रख लें, और 1 से 3 ग्राम भस्म एक कप मठा या छाछ के सांथ दिन में तीन बार लें लगातार तीन दिन तक सेवन करें, दवा का सेवन करने के 1घंटे पहले और 1घंटे बाद तक कुछ भी ना खाएं, दवा का सेवन के समय तीन दिन तक खाने में छिलके वाली मूंगदाल और चावल मिलाकर खिचड़ी बनाकर खाएं, मूंग दाल और रोटी का उपयोग भी कर सकते हैं, मिर्च, मसला, तेल खटाई, चाय, गरिष्ठ भोजन, कॉफ़ी, नशा आदि का सेवन ना करें| परहेज करना अनिवार्य है| वैद्य एच.डी.गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

नेता घर-घर जाता, पैर पकड़कर मांगता...व्यंग्य रचना

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक व्यंग्य रचना सुना रहे हैं :
नेता घर-घर जाता पैर पकड़कर मांगता-
किसी को कुछ नहीं देता अपने ही घर भरने के फिराक में रहता-
पांच साल में एक बार आता, सांथ में 100-50 शहर घुमाता-
मीठी-मीठी बाते करता अपना झोली भरके ले जाता-
फिर दर्शन नही देता छुप-छुप कर रहता-
कभी सामने नही आता अपना मुह घुमा लेता...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: KANAHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

जब तक राजनीती रही, तब तक गरीबी रही...गीत

ग्राम-बरपटीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत सुना रहे हैं :
जब तक राजनीती रही, तब तक गरीबी रही-
जब तक राजनीती रही, तब तक गरीबी रही-
गाँव गणराज्य होही गरीबी भगाही-
गाँव कर गौटिया होही, मांझी और मुखिया-
ओही मन गाँव कर रीती ला चलाही-
गाँव गणराज्य होही गरीबी ला भगाही...

Posted on: Mar 11, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »