रा नागी खड़ा निंदा वागी, गूच दादा निंगना परना...कुडुक भाषा में विवाह गीत
ग्राम पंचायत-पेनकोड़ो, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गांव के निवासी दसिंता, निर्मला, अनीता और मनोरा ओरांव आदिवासियों की भाषा कुडुक में एक गीत सुना रही हैं इस गीत को रिश्ता करते समय गाया जाता है:
रा नागी खड़ा निंदा वागी, गुचा दादा निंगना परना-
हाय गुचा दादा निगना परना ना-
जैल जुमा रे हेरावत ते तेवरा लागी खड़ा निदा लागी लागे-
नोय रे गुचा दादा निगना परना नोय-
जैल जुमा रे हेरावमति रे सेवा रे दाद दिलवा जेकरे जेकरो जरायो...
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG KANKER KUDUK MARRIAGE NEELABATI WADDE ORAON PAKHANJUR SONG VICTIMS REGISTER
खरगोश और कछुए की कहानी-
एक खरगोश था और एक कछुआ था, एक बार दोनों में झगडा हो गया, तब खरगोश ने कहा तुम मुझे दौड़ में नही हरा सकते, चलो प्रतियोगिता हो जाए, कछुआ प्रतियोगिता के लिए तैयार हो गया, खरगोश और कछुए ने दौड़ लगाई, खरगोश तेजी से दौड़ा, दौड़ते-दौड़ते उसका पैर दुखने लगा और वह थक कर एक पेड़ के नीचे सो गया, कछुआ धीरे-धीरे चलता रहा और मंजिल तक पहुंच गया: सोनू गुप्ता@7800080953.
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: DELHI SONG SONU GUPTA STORY VICTIMS REGISTER
डाल में डाल-डाली चले पसिया में डोंगा...गीत
मेवालाल देवांगन ग्राम-कोटया, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे हैं :
डाल में डाल-डाली चले पसिया में डोंगा-
ओला मै देखे रहें सती पारा गोंदा-
डाल में डाल-डाली चली पसिया में डोंगा-
ओला मै देखे रहें सती पारा गोंदा-
डाल रांधे, भात रांघे बरा ला चिहोरे-
हरी भजन नई जाने दांत ला निपोरे...
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: CG MEWALAL DEWANGAN PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जटामासी के पौधे से दांत दर्द का घरेलू उपचार -
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जटामासी के औषधीय पौधे से दांत दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं: जटामासी को बाल छड और भूत जटा के नाम से भी जाना जाता है, यदि किसी व्यक्ति को दांत में दर्द हो, असहनीय पीड़ा हो रही हो, तो वे जटामासी का बारीक चूर्ण बना ले और कपड़े से छान कर उसे दांत में मंजन की तरह घिसें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Sep 19, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHWENDRA SINGH RAI SONG SWASTHYA SWARA TIKAMGARH TOOTHACHE VICTIMS REGISTER
आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूंगी फूल कन्हेर के...कविता
ग्राम-फुरफुन्दी, विकासखण्ड-कोयलीबेडा, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रेखा ताम्रकार, अनीता साहू, चांदनी साहू और तमन्ना साहू एक कविता सुना रहे हैं :
आना मेरे गाँव तुम्हे मै दूंगी फूल कन्हेर के-
कुछ कच्चे, कुछ पक्के घर हैं, एक पुराना तार है-
सड़क बनेगी सुनती हूँ, इसका नंबर इस साल है-
चढ़ते आना टीले ऊपर, कई पेड़ हैं बेर के-
बाबा ने था पेड़ लगाया, बापू ने फल खाए हैं...
