नंद के नंदा आनंद कंदा बाल मुकुंदा हे जगवंदा...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडिहारी एक भजन गीत सुना रहे हैं :
नंद के नंदा आनंद कंदा बाल मुकुंदा हे जगवंदा
जब-जब बढा धरती का भार तूने लिया अवतार
कली काल का हुआ विस्तार, कब लोगे अवतार
नंद के नंदा आनंद कंदा हे बाल मुकुंदा हे जग वंदा...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: KANHIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER

होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से...यज्ञ महिमा गीत

बडवानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार कुछ पंक्तियों के माध्यम से यज्ञ की महिमा सुना रहे हैं :
होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से-
जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से-
ऋषियों ने ऊँचा माना है स्थान यज्ञ का-
भगवान का यह यज्ञ है भगवान यज्ञ का-
जाते हैं देवलोक में इंसान यज्ञ से-
होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SONG SURESH KUMAR VICTIMS REGISTER

दहेज निषेध क़ानून 1961 में बना पर अब भी जारी, इसे नष्ट करने के लिए कानून बनाना काफी नही...

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा बता रहे हैं, दहेज प्रथा हमारे समाज में प्राचीन समय से व्याप्त एक संक्रामक बीमार की तरह है, जो हमारे समाज को नष्ट कर रहा है, गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस के अनुसार में उस समय दहेज़ का स्वरुप ऐसा नही था, बल्कि यह कन्या पक्ष द्वारा खुशी से वर पक्ष को दिया गया उपहार होता था, इस पर कोई दबाव नही होता था, सन 1961 के दहेज विरोधी अधिनियम के अनुसार दहेज़ लेना और देना दोनों ही दण्डनीय अपराध है लेकिन आज भी ये कुप्रथा चल रही है उनका कहना है कानून बनाने मात्र से सामाजिक बुराई खत्म नही हो सकती इसके लिए समाज को स्वयं ही आगे आना होगा| मनोज कुशवाहा@9516058859.

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

सुना रे सुना रे भैया रे बहिनी मोर...सरगुजिया गीत

ग्राम पंचायत-शारदापुर, खुटनापारा, पोस्ट-सुलसुली, विकासखंड-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से महीलाल रंते एक सरगुजिहा गीत सुना रहे हैं :
सुना रे सुना रे भैया रे बहिनी मोर-
अपन दुःख कतको सुनावे भाई सुना रे बहिन मोर-
सुख के खुसिया मनावे तै सुना रे बहिन मोर-
दुखिया के दुःख में जलावे तै सुना रे बहिनी मोन-
बनल के सब तो बलवे सुना रे बहिन मोर-
बिगड़ल के एको ना सुहावत सुना रे बहिन मोर...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MAHILAL RANTE SONG VICTIMS REGISTER

भारतीय रेल में 90 हजार पदों पर भर्ती होगी, उसमे 3200 दृष्टिबाधित साथियों के लिए आरक्षित...

गढ़ा, जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से दृष्टिबाधित साथी चंद्रभान पटेल बता रहे हैं कि भारतीय रेल ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों की भर्ती के लिए 90 हजार आवेदन फार्म निकाले है, जिसमे से 32 सौ पद दिव्यांग दृष्टिबाधित लोगो के लिए हैं, जिन लोगो ने 10वी और 12वी की कक्षा पास कर लिया है वे आवेदन कर सकते हैं, वे सीजीनेट के सुननेवाले सांथियो से कह रहे हैं जो योग्य है आवेदन पत्र भरे और लाभ ले क्योंकि इंसान को प्रयास करते रहना चाहए, तभी सफलता मिल सकती है | आज के समय में बोरोजगारो बहुत है और ये हमारे लिए एक अवसर है, दृष्टिबाधित साथियों को अक्सर इस तरह की जानकारियां नहीं मिल पाती हैं और वे मौक़ा चूक जाते हैं | चंद्रभान पटेल@8516853231.

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: CHANDRABHAN PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »