कवन लगावे मैया गोंदा चमेली...भगत गीत
ग्राम-कड़िया, पोस्ट-केरतासेनपुर, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से राजमती पोया एक गीत सुना रही हैं :
कवन लगावे मैया गोंदा चमेली-
कवन लगावे गुलाब मईया तोरे अंगना-
राम लगावे मैया गोंदा चमेली-
सीता जी लगावे गुलाब मईया तोरे अंगना में-
कृष्णा जी लगावे मैया गोंदा चमेली-
राधा जी लगावे गुलाब मईया तोरे अंगना...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: RAJMATI POYA SONG VICTIMS REGISTER
इंसाफ की डगर पे बच्चो दिखाओ चल के...देशभक्ति गीत
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
इंसाफ की डगर पे बच्चो दिखाओ चल के-
यह देश है तुम्हारा नेता तुम्ही हो कल के-
दुनिया के रंज सहना और मुह से कुछ ना कहना-
सच्चाइयों के बल पे आगे तुमको बढ़ते रहना-
रख दोगे एक दिन संसार को बदल के-
अपने हो या पराये सबके लिए हो न्याय...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा...भजन गीत
ग्राम-कोदवा, पोस्ट,थाना-दाढ़ी, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से दिनेश चंद्राकर एक गीत सुना रहे हैं :
जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा-
तुम अंतरयामी सबके स्वामी देना प्रभु सांथ हमारा-
जगत तुम्हारा, जगत तुम्हारा-
हम सब भजते आके दुवारा-
जय जय रामा जय सिया रामा ईश्वर अल्लाह सब तेरे नामा...
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: DINESH CHANDRAKAR SONG VICTIMS REGISTER
शासकीय छात्रावास में महीने से पानी की समस्या, दृष्टिबाधित विद्यार्थी भी दूर से पानी लाने मज़बूर...
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान या आई टी आई रीवा (मध्यप्रदेश) से शिव कुमार बता रहे हैं कि उनके शासकीय छात्रावास में एक महीने से पानी की समस्या है,जिसके कारण सभी दृष्टिबाधित छात्रों को 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय से क्लास जाने में दिक्कत होती है, उन्होंने प्रबंधक से इस संबंध में बात की, लेकिन प्रबंधक महोदय का कहना है हम कुछ नही कर सकते, इस समस्या से छात्रावास के सभी विद्यार्थी परेशान हैं इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे| छात्रावास अधीक्षक@9981661313. शिव कुमार@9644778008.
Posted on: Mar 12, 2018. Tags: SHIV KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
लगनिया, लगनिया, लगानिया....भिखारी ठाकुर का भोजपुरी गीत
सुनील कुमार मालीघाट, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से भिखारी ठाकुर रचित एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
लगनिया, लगनिया, लगानिया –
कहिया लगीयन सीता राम में लगनिया कहिया लगनियन – कुछ दिन बीत गईले करत सनिया पनिया – कुछ दिन बीते छूरा कैची न रहनिया – गंवा गई, जाई खाई, चिट्ठी, नेवतनिया – लिखे के सिखौलन भगवान साहू बनिया...

