नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा...छत्तीसगढ़ी गीत

जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
नारी मन ला सम्मान देबो, छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
लईका के महतारी ला पढ़ाबो नोनी ला स्कुल भेजाबो गा-
छत्तीसगढ़ के नारी मन हा आगू बढ़ही भईया मोर-
विकास ला ये मन गढ़ही गा छत्तीसगढ़ ला जगाबो गा-
खेल शिक्षा राजनीति किसानी के, ज्ञानी मन पाही गा-
बाप महतारी के नाम ला देश दुनिया मा जगाही गा...

Posted on: Mar 13, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

मेरे पास जमीन नहीं, निराश्रित पेंशन मिलना चाहिए, अधिकारी आज-कल बोलकर गुमराह कर रहे...

वनांचल क्षेत्र ग्राम-छीटाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिदरी बाई बता रहे हैं, उनको निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिए लेकिन अधिकारी आज मिलेगा कल मिलगा बोलकर गुमराह कर रहे हैं कोई कारवाही नही हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे उनको निराश्रित पेंशन योजना का लाभ मिल सके: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359330, मिथलेश मानिकपुरी@8964973228.

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा...गीत

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगो तुम खूब लगा लो नारा-
यह शुभ दिन है हम सबका लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आये-
ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए है उनकी जरा याद करो कुर्बानी...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोना खान के...देशभक्ति गीत

भोरमदेव वनांचल, ग्राम-रौचंद, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
छत्तीसगढ़ के हल्दी घाटी माटी सोना खान के-
हंसत-हंसत फांसी मा चढ़गे वीर होगे बलिदान के-
सीना तान के अंग्रेज संग लड़िस क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह-
हमर छत्तीसगढ़ माटी नारायण के पहचान है...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा कह रहे हैं, कभी अपने देश की बुराई नही करना चाहिये, भारतीय समाज को जातियों में नही बांटा जा सकता, हमारा देश अनेकता में एकता का प्रतीक है| भरतीय समाज में नारियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है रानी लक्ष्मी बाई, अवंती बाई, कल्पना चावला देश के लोगो के लिए एक प्रेरणा है| संगीत के क्षेत्र में भी भारत विश्व में किसी से कम नही है, यह देश एक हीरे के सामान है, जिसमे न्योछावर होने वाले अनेको देश भक्त है:
जियें तो सदा इसी के लिए यही सदा अभिमान रहे यह – हर्ष न्यौछावर कर दे सर्वस्व, हमारा प्यारा भारत वर्ष...

Posted on: Mar 12, 2018. Tags: MANOJ KUMAR KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »