येदे माया में झन भूलो भाई...गीत-
ग्राम पंचायत-भेलकच्छ, ब्लाक, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीतारानी नेटी के गीत सुना रही हैं :
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे-
माया में झन भूलो भाई-
अही बाटे बैर होगे दुश्मन मितान गा-
येदे माया में झन भूलो भाई-
गोड के फांदा गला ला फंसाई रे...
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: CG SITARANI NETI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सीमेंटेड पोल की जगह लकड़ी का पोल लगाकर बिजली उपयोग कर रहे हैं...मदद की अपील-
ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में बिजली से संबंधित समस्या है| लोग गाँव में लकड़ी के पोल लगाकर लाईट का उपयोग कर रहे हैं| जिससे बारिस के दिनों टूटने और करंट लगने का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव बिजली का खंभा लगवाने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM ELECTRICITY PROBLEM RAJU RANA SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है, बनवाने में मदद करें-
ग्राम-सिंगाराम, ब्लाक-दुर्गुमपाल, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से जोगाराव बता रहे हैं| उनके गाँव में रोड की समस्या है| गाँव के लोग को आने जाने में दिक्कत होती है| तीन किलोमीटर तक रोड ख़राब है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@8897791529. संपर्क नंबर (राजू राना) @6205435548.
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM RAJU RANA ROAD PROBLEM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड करने के बाद शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम बता रहें है| उनकी शौचालय की समस्या थी| जो आवेदन के बाद भी नहीं बन पा रहा था| जिसे उन्होंने सीजीनेट में 15 जून 2018 को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 10 जुलाई 2018 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनका शौचालय बन गया है | संपर्क नंबर@9399037721.
Posted on: Jul 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMLAL AYAM SONG VICTIMS REGISTER
अमवा ले अईदा न सईंया, एको अमवा ले अईदा न...गीत-
ग्राम-अमृतपुर, पुरेना, लौकाई, जिला-बहराई (उत्तर प्रदेश) से केदारनाथ कुसवाहा एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं :
अमवा ले अईदा न सईंया, एको अमवा ले अईदा न-
हमरे मनवा करे ला खाईके अमवा दईदा न-
जमुनिया ले अईदा न ओ सईंया जामुन ले अईदा न-
कि हमरा मनवा करे ला खाईके, जामुन ले अईदा न...
