Impact : सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद बैंक खाते में पैसे जोड़ दिया गया है...

ग्राम-बटिहाढाड- ग्राम-बडवार, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है सन्देश रिकॉर्ड करने बाद वृद्धा पेंशन मिल गया है संतोषी/लोहारु ग्राम बटिहाढाड निवासी वृद्धापेंशन नही मिलने की शिकायत ग्राम पंचायत में कई बात आवेदन किये थे परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये इसलिए सीजीनेट स्वर में वृद्धा पेशन नही मिलने समस्या सन्देश रिकॉर्ड 09/2019 को किये थे| जो सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों की मदद से वृद्धा पेंशन दिलाने में मदद किये हितग्राही के बैंक खाते में पेंशन राशि जोड़ दिया गया है| जिसे सभी अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है. रूपलाल मरावी@6268237415.

Posted on: Oct 12, 2019. Tags: IMPACT STORY RUPLAL MARAVI SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

गाँव-पेद्दा किसोली, पंचायत-इजराम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मुचाकी गंगा, मडकम नंदे, सोडी शांति, सोडी दूले और सोडी सोमे बता रहे हैं, गाँव में हैण्डपंप खराब है, लोग नदी का पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड़ते हैं, हैण्डपंप से मिट्टी मिला पानी निकलता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने सरपंच के पास कई बार आवेदन किया लेकिन अभी तक कोई सुनावाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद करने की अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9406159948. मुचाकी गंगा@9406437187.

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: CG MOHAN YADAV PROBLEM SUKMA

जोंढरी मकई फूटे भाई रे, सरसों गेहूं कर बोवाई करा..गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) कैलास पोया एक गीत सुना रहे हैं:
जोंढरी मकई फूटे भाई रे-
सरसों गेहूं कर बोवाई करा-
आज उकर खेती आगे-आगे-
ईकर खेती पीछे भागे-भागे-
बढ़िया मौका हर आगल भाई रे-
बो ले सरसों और गेहू...

Posted on: Oct 07, 2019. Tags: CG KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वरोजगार योजना के तहद प्राप्त हुआ ठेला बन गया जीवन आधार...

ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रूपलाल मरावी बता रहा है सरकार द्वारा लागु किया गया स्वरोजगार योजना का लाभ मिला इस सन्दर्भ में जानकारी दे रहा है “भोला राम” के द्वारा बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन स्वरोजगार योजना ग्राम पंचायत के माध्यम से प्राप्त हुए दूकान लगाने के लिए ठेला जिसमे सभी प्रकार के सामानों का क्रय विक्रय किया जाता है जिसकेआय से हम अपनी जीवन चला रहे है जो शासन को आभार व्यक्त कर रहे है| सचिव सरपंच के द्वारा यह जानकारी दिया गया की स्वरोजगार द्वारा यह ठेला प्रदान किये है. उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक जनपद का मूल निवासी होना आवश्यक है. जिसे आप भी इस प्रकार के योजनायें के लाभ ले सके.

Posted on: Oct 06, 2019. Tags: RUPLAL MARAVI SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...सरगुजिया गीत-

ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़ ) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया लीला गीत सुना रहे हैं:
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले-
तुमनके सुरिता आंखी-आंखी झूले-
सियावर रामचंद्र की जय-
राम बर रामायण लेहे लक्ष्मण बर पत्रा-
सीतामाई बर लुगरा लेहे फूल धरी कांटा-
बेनी फूला-फूले हवाई फूला फूले...

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: MEWALAL DEVANGAN SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »