43 परिवार निवास करते है कुएं से लाना पड़ता है पानी
ग्राम पंचायत काटाकांदा (पुजारिपारा),ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप वेक्को जी बता रहे हैं कि यहाँ पुजारिपारा व पीडरे पारा में पानी की सुविधा नहीं है| इन दोनों पारा में 43 परिवार निवास करते है और इनको पानी के लिए गाँव से दूर झरने के पास बने कुएं से लाना पड़ता है| इनके गाँव में एक ही हैंडपंप है किन्तु यह भी ठीक से काम नहीं करता| कृपया इनके गाँव में पानी की समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें| संपर्क नंबर पीड़ित@9770824093, सरपंच @6268628848, सचिव@9479020037, सीईओ दरभा@9406166884.
Posted on: Jan 21, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA KANDAKATA PRADEEP VEKKO PROBLEM WATER
कोविड की इस परिस्थिति में सावधान रहें|
ग्राम-डोंगरपुर राजस्थान से प्रकाश मेहरा जी सीजीं नेट के श्रोताओं को दशहरे की शुभ कामनाएं देते हुए कोविड से बचने की सलाह दे रहे हैं| कोविड के इस पेंडेमिक समय में सीजी नेट के श्रोताओं व कार्यकर्ताओ के इस परिस्थिति में सभी घर पर रहें और कोविड की नियमों का पालन करने को सलाह दे रहे हैं| घर से बाहर जाने और आने के बाद साफ सफाई रखें और अपने स्वास्थ्य खयाल रखे| संपर्क नंबर @ 8003475825.
Posted on: Jan 19, 2022. Tags: COVID DIFFENCE PRAKASH MEHARA RAJSTHAN
बिरजू की कहानी का दूसरा भाग
निकेतन शर्मा जी सीजी नेट के श्रोताओं को कहानी सुना रहे है -बेटा खाना खाने आ जाओ ! जी पिताजी, खाना खाने के पश्चात “ये बिरजू तो बहुत अहंकारी है कोई उपाय सोचना पड़ेगा ” एक आइडिया है|बिरजू-बाहर आ ‘’ मै तुझसे बॉक्सिंग करना चाहता हूँ | डर गया क्या मूर्ख ! बिरजू – मै किसी से नहीं डरता| कल दोपहर नदी के किनारे बॉक्सिंग का मैच है आ जा|हूँ बड़े आए पिता के कंधों पर जीने वाले ;पंकज-चलो राहुल |राहुल-चलो भैया |कल राहुल और पंकज पूरी तैयारी के साथ गए| बिरजू और राहुल एक दूसरे को मारने लगे “बिरजू ने चीटिंग करना शुरू कर दी|तभी .. राहुल बिरजू चीटिंग कर रहा है कुछ कर, तभी राहूल ने बिरजू को गुमा गुमाकर मारा| बुरजू मार से घायल हो गया और सॉरी राहुल पंकज मैंने तुम लोगों का मजाक उड़ाया | तुम लोग अच्छे हो |
संपर्क नंबर@9779853066
Posted on: Jan 18, 2022. Tags: HISTORY NIKETAN SHARMA
जंगल में मुझे मारते थे लगा था मुखबिरी का आरोप
रामी बघेल पति सुकरु जी बता रही हैं कि मुझे गाँव में नक्सली लोगों के बहुत प्रताड़ित किया गया|गाँव वालों ने नक्सलियों से शिकायती कर दी कि ये मुखबिरी का काम करती हैं नक्सली लोग इन्हे मुखबिरी का आरोप लगाकर जंगल ले जाकर मारना पीटना शुरू कर दिया था|जहां-जहां उनका ठिकाना था इन्हे ले जाया जाता था|एक रात को एक लड़की के कहने पर इन्होंने अपनी जान बचाकर भाग जंगल से भाग गए|सरकार की और से पक्की नौकरी नहीं है पर काम मिला है और रहने के लिए घर भी दिया है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9406033089.
Posted on: Jan 18, 2022. Tags: DISPLACED MAOIST RAGISTER RAMI BAGHEL VICTIM
पारंपरिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे है
पंचायत बिरगली (कलापारा), ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से ऊँगी जी बस्तर की पारंपरिक कृषि के बारे में जानकारी दे रहे हैं|इनके गाँव में रशायनिक खाद का प्रयोग किए बिना ही अच्छी फसल प्राप्त करते है|फसलों में सिर्फ गोबर खाद का उपयोग कर धान, मड़ैया, कोदो, कुटकी, मक्का, जुड़नगा आदि फसलों को बोया जाता है|मड़ैया का उपयोग गर्मी में ज्यादा करते है इसका पेज बनाकर पीने से शरीर में तंडक बनी रहती है और यह शुगर लेवल को भी काम करता है|मुनगा भाजी और कोदो खून साफ करता है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@
