हमारे गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से मनीराम बता रहे हैं, कि उनके गांव में स्वास्थ्य केंद्र नही बना है, मारडूम से मूतनपाल तक 10 किलोमीटर पड़ता है, और रोड भी खराब है, अस्पताल जाने ले जाने में बहुत परेशानी होती है| वहां 82 घर कि जनसंख्या है, इसके लिए उन्होंने कई बार बोल चुके हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके स्वास्थ्य केंद्र बनवाने में मदद करें: सीईओ@9406016762,सरपंच@8815962152,सचिव@9407993690,कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Mar 02, 2022. Tags: BASTANAR CG HEALTH CENTER PROBLEM
मजदूरी का भुगतान नहीं होने से परेशान मजदूर...
ग्राम पंचायत-ढोडी, पोस्ट-बरतीकला, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल उइके बता रहे हैं, मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्होंने 4 दिन काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नहीं हुआ है, गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रही हैं, दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@8225991223, रोजगार सचिव@6265997381, सम्पर्क नंबर@8305162382.
Posted on: Mar 02, 2022. Tags: BALRAMPUR BHUKTAN CG PROBLEM
हमारें गांव में रोड की बहुत समस्या हैं लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती हैं, कृप्या मदद करें-
ग्राम पंचायत-मठनार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बालसिंह लेखामी बता रहें है कि उनके गांव में रोड की समस्या है|चपड़ागुडा से लेकर परसागुडा तक 2 साल से गिट्टी बिछा के छोड़ दिए है, लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती हैं, उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@9406076720.
Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLME ROAD
60 साल से ज्यादा उम्र होने और सरपंच से शिकायत करने के बावजूद वृद्ध पेंशन नहीं मिल रहा, मदद करें...
डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत-पलानार, ब्लॉक-बास्तानार, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं कि उन्हें वृद्ध पेंशन नहीं मिलता है। सरपंच से इसस संदर्भ में बात करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। इन्हें आर्थिक मदद की जरुरत है। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। आधिक जानकारी के लिए नंबर@सरपंच@6261877601, सचिव@ 7587204197, पीड़ित का नंबर@7647916778
Posted on: Mar 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PENSION PROBLEM
हमारे पारे में रोड नहीं है बरसात में आने जाने में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
सुखापारा, पंचायत-पकनार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चंदूलाल मरकाम, मोटूराम और लच्छु बता रहे है कि उनके पारे में रोड नहीं है बरसात के दिनों में बहुत चिकल होता है उसके कारण आने जाने में बहुत समस्या होती है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ होता है कई बार लोग गिर जाते है | उनके पारे में 11 घर की बस्ती है| तो उनका कहना है कि रोड बनना चाहिए | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@7587258677, CEO@7835814506, संपर्क@7803980698.
