हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं, दूर से पानी लाते हैं, दिक्कत होती है, ग्रामसभा मदद नहीं करती...
ग्राम पंचायत-धुमाडांड, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुबासो और फूलमत रूपलाल मरावी को बता रही है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 12 में पानी की समस्या है, मोहल्ले में 12 घर हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सचिव, सरपंच और ग्रामसभा में आवेदन किया लेकिन आज भी ये समस्या बनी हुई है, कोई ध्यान नही दे रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि इन नंबरों पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप लगवाने में मदद करें: सचिव@9617217431, PHE@9425254247, कलेक्टर@9826443377. सम्पर्क@8959748527.
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: ROOPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
माटी के महल उगे, कठवा के गोला...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
माटी के महल उगे, कठवा के गोला-
कैसन जीव लागे उठाय लेजेंव तोला-
सीयावर राम चंद्र की जय-
माटी के महला उगे कठवा कर गोला-
कईसन जीवा लागे उठाए लेजेवं तोला...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
वायकी-वायकी सिलेदार सीजी नेटवर्क ते...गोंडी सीजीनेट गीत
ग्राम-आलोर, पोस्ट-आलोर, तहसील-परसगाँव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से लालजी कोराम सीजीनेट पर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रा रे रे रेला-
वायकी-वायकी सिलेदार सीजी नेटवर्क ते-
निया मावा पलो आयल मोबाइल फ़ोन ते-
चीचक गबा पयाना वली दायना-
सीजीनेट ते मावा समस्या वेहाना-
रे रे लोयो रे रेला रा रे रे रेला...
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LALJI KORAM KONDAGAON GONDI
Impact: Got my due Govt support money for making house after CGnet report...
ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य बता रहे है कि उनका सरकार के तरफ से आवास मिला था जिसका पैसा लगभग डेढ़ साल से नही मिल रहा था ग्राम के सरपंच, सचिव को कई बार आवेदन देने से भी कोई सुनवाई नही हो रही थी, वे झूठा आश्वासन दे रहे थे और इधर उधर दौड़ा रहे थे तो उन्होंने उसके बाद सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया अब वे बहुत खुश है| इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| लालजी वैद्य@7869106886.
Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग ने एक साल पहले रोड निर्माण में काम किया, उसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ...
ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-जुझावल, ब्लॉक-प्रतापपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसग़ढ) हंसलाल बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 16 में एक साल पहले रोड निर्माण में गाँव के बहुत सारे लोगो ने काम किए थे उसका मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है | उसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव के पास शिकायत किये थे तो बोलते है अभी पैसा नहीं आया है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके भुगतान दिलवाने में मदद करें: सरपंच@9111234251, सचिव@7697783555, कलेक्टर@9826443377, C.E.O@9977407988. सम्पर्क लालजीत@7049826104.
