मेरे मन में बसे है राम...वंदना गीत-

आदर्ष कला केंद्र, मुस्थपागंग बाजार, मुजफ्फरपुर (बिहार) से राकेश कुमार एक वंदना सुना रहे हैं :
छाती चीर के हनुमान ने बता दिए श्री राम-
मेरे मन में बसे हैं राम, मेरे तन में बसे हैं राम – सिया राम मेरे राम – जिस वस्तु में राम नहीं, वह वस्तु न आये काम – राम नाम तुम रंक्त समन्दर पार गये हनुमान...

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

सुवा मैना कैसन अपने बोली बोलथे...बाल कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक बाल कविता सुना रहे हैं :
सुवा मैना कैसन अपने बोली बोलथे-
उलवा-उलवा डार पान देखो कैसन डोलथे-
महुवा और आमा हर महुआ कुची आवथे-
सेमर हर फुलथे, अउ परसा लालिआवथे-
सरसों मा पियर-पियर फूल घलो आवत हे-
बसंत के जादू भुईया भुइया मनला ललचावथे...

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आंवला के औषधीय उपयोग-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आंवला के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| 3 ग्राम आंवला के चूर्ण को दिन में दो बार सेवन करने से पेट संबंधी समस्या जैसे- गैस, जलन, दर्द में लाभ हो सकता है| आंवले का आचार भी लाभदायक है| इसमे विटामिन सी होता है| इसका उपयोग कर लाभ ले सकते हैं| संबंधित विषय पर और जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : शौचालय निर्माण के लागत का पैसा मिल गया सभी को धन्यवाद-

ग्राम-सपहा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अयोध्या प्रसाद वैस बता रहे हैं| उन्होंने अधिकारियों के कहने पर शौचालय बनाया था लेकिन उनके लागत का
पैसा नही मिल पा रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को 6 महीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| रिकॉर्ड करने के 3 माह बाद उनको लागत का पैसा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं :
संपर्क नंबर@7610661711.

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: AYODHYA PRASAD CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जमीन का पट्टा के लिए कलेक्टर को आवेदन पत्र |

गॉंव अश्वापुरमपाडू ग्राम पंचायत करकागूडेम तहसील करकागूडेम जिला भद्रादी कोत्तागूडेम राज्य तेलंगाना में है|पोडियम नरेन्द्र जी पोडियम मूका से बात कर रहे है|वे बता रहे है|हम 22 सालों से इस गाँव में रह रहे है|लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| गॉंव में कुल 40 घर है,हम छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में 22 साल से है,एवम वन भूमि पर खेती कर रहे है|जमीन पट्टा के लिए तहसीलदार के पास आवेदन पत्र दिया गया था लेकिन अभी तक पट्टा नहीं मिला है|इस नंबर पर फोन कर मदद दिलाने का प्रयास करे धन्यवाद .| कलेक्टर का फ़ोन न:9440366555 |....|

Posted on: Jul 28, 2019. Tags: NARENDRA PODIYAM

« View Newer Reports

View Older Reports »