वनांचल स्वर : टाइफाइड का घरेलू उपचार-

ग्राम-रौचन, पोस्ट-राजा नवागाँव, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से खेलन साहू आज हमें टाईफाईड बीमारी से बचने के घरेलू उपाय बता रहे हैं, बारिश के मौसम के अक्सर ये बीमारी हो जाती है, इस बीमारी से बचने के लिए 2 ग्राम खूबकला, 10 नग मुनक्का और 5 नग अंजीर को लेकर रात को पानी फुला लें और सुबह चटनी बनाकर रोगी को खिलाना है, लगातार 5 दिन सेवन करने से आराम मिल सकता है, बच्चे को आधा सेवन कराएं, साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें, अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. पर बुखार होने पर चिकित्सक के पास खून की जांच कराएं, और उनसे दवा लें, वह अनिवार्य है, उसके साथ यह घरेलू उपचार भी कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7566279950.

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: HEALTH KABIRDHAM KHELAN SAHU SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय...गोंडी रोपा गीत-

ग्राम-तालाबेडा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गांव की निवासी सुलाखो, आलोसा, सईको और सुलियारी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं, जिसे गांव की महिलाएं खेत में रोपा लगाते समय अपने मनोरंजन के लिए गाते हैं :
रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय-
रे रेलो रे रेलो रेलाय रे रे रालो रेलाय-
रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: GONDI KANKER SAPNA WATTI SONG SULIYARI

चलो रे सखी आगे मिलेंगे भगवान...भजन गीत-

ग्राम-कपिलदेवपुर, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से विमला गुप्ता एक भजन सुना रही हैं:
चलो रे सखी आगे मिलेंगे भगवान-
चलते-चलत एको कुआ मिलतु है-
उसी में करेंगे असनान चलो रे सखी-
चलते-चलत एको गईया मिलतु हैं-
गईया को करेंगे दूधवार चलो रे सखी-
चलते-चलत एको बगिया मिलतु हैं-
उसी में तोड़ेंगे फुलवार चलो रे सखी...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER VIMLA GUPTA

2 साल से हमारे गाँव के स्कूल के हैंडपंप से खराब पानी निकल रहा है, आवेदन का कोई असर नही...

ग्राम-टुटही झरिया, पंचायत-पकनी, पोस्ट-डिजावल, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबिलास, देवसाय, वीरसाय और शिवमंगल बता रहे हैं कि उनके गांव के स्कूल में एक हैंडपंप है, जिसमे 2 साल से खराब पानी निकल रहा है, बच्चे ढोडी से पानी पीते हैं, जिससे बीमार पड जाते हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव, सरपंच के पास आवेदन दिया, अधिकारी बन जायेगा बोलते है, लेकिन आज तक कोई कारवाही हो पाई है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर हैंडपंप ठीक करने में मदद करे : सरपंच@8717929426, सचिव@9617563074, PHE@7697747447. संपर्क नंबर@8516970286.

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: KANHIYALAL KEWAT RAMVILAS SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

हरे लोयो रे रेला रे रेला रेलोयो रे रेला...गोंडी रेला गीत-

ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़ेतोपा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सगो बाई दुग्गा, हिरा हुसेंडी और भोजली बाई एक गोंडी रेला गीत सुना रहे हैं :
हरे लोयो रे रेला रे रेला रेलोयो रे रेला-
होरा बोरा मारमा ओ दाई दे, होरा बोरा मारमा रो-
परपो सरडो लाते मारियो नी पांपे चोरवे डाते-
हे जदी गावेले यरवो दाई ले जती गावेले यो रोय-
परपो सरडो लाते मारियो नी पांपे चोरवे डाते...

Posted on: Aug 02, 2018. Tags: GONDI SONG KANKER RANO WADDE SAGO BAI DUGGA

« View Newer Reports

View Older Reports »