रीरी लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो रीरी लो रिलो...गोंडी शादी गीत-
पंचायत, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से विश्राम सिंह गावड़े एक गोंडी करसा (कलसा) गीत सुना रहे हैं, जिसे शादी के समय कलस भरते समय गाया जाता है :
रीरी लोयो रीरी लो रिलो, रीरी लोयो रीरी लो रिलो-
कोरसा वंडिंग करसा ओ, नोनी के उरसा वनिंग करसा वोए-
कोरसा वंडिंग करसा ओ, नोनी के उरसा वनिंग करसा वोए-
आसन मीया मंता रो यया , ये यया यतोन मीया मंता रो यया...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: GONDI KANKER SONG VISHRAM SINGH GAWADE
सब को बुलाते हैं भैरो बाबा, सब को बुलाते हैं भैरो बाबा...प्रार्थना गीत
ग्राम-गोरठी, तहसील-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से नेहा कुमारी, राधा कुमारी, मुनीता कुमारी, नीलम ईक्का, अनीता और मनीषा कुमारी एक प्रार्थना गीत सुना रहे हैं :
सब को बुलाते हैं भैरो बाबा, सब को बुलाते हैं भैरो बाबा-
सबका भलाई करे मेरे राम जी, सीता राम जी श्री राम जी-
कोई-कोई बुलावा आवे कोई बे बुलावा-
जय-जय दो बुलावा आवे ओही किस्मत वाला-
जय राम सियाराम जय-जय राम...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: GUMLA JHARKHAND RANO WADDE SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बारिश के मौसम में होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार-
जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली बरसात के मौसम में अक्सर होने वाली बीमारी खाज, खुजली का घरेलू उपचार बता रहे हैं, ये समस्या अक्सर बारिश के पानी में नहाने, गीले कपड़े पहनने से होती है इससे बचने में लिए आप यह उपाय कर सकते हैं :
1- अरंडी के बीज को छिलका निकालकर, पीसकर फोड़े में बांधने से फोड़ा बैठ जायेगा, 2- आम की गुठली और नीम की पत्ती को पीसकर लगाने से फोड़ा, फुंसी, खाज, खुजली ठीक हो सकता है, इससे हमारी आय पर कोई फर्क भी नही पड़ेगा और इलाज भी हो जाएगा, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@8462970635.
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: ANANTRAM SHREEMALI HEALTH MP SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
जागो जागो महादेव जागा महादेव...शिव भजन गीत
ग्राम-मरमा, पोस्ट-कृष्णा नगर धमनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक शिव चर्चा भजन सुना रहे है:
जागो जागो महादेव जागा महादेव-
मेरा गुरु महादेव -महादेव- महादेव-
आदि देव महादेव -महादेव- महादेव-
जगत देव महादेव शत गुरु महादेव-
आदि शक्ति महादेव मेरे गुरु महादेव-
जागो जागो महादेव जागा महादेव...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: BALRAMPUR MEENA YADAV SONG VICTIMS REGISTER
बीत गए रात होत बिहनिया, बुता काम ले लेवौ हरी नाम...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
बीत गए रात होत बिहनिया, बुता काम ले लेवौ हरी नाम-
रोज कमावौ जुल-मिल खावौ माया बढ़त दोनों आप के-
कांध में नागर लेके मुड़ में धमेला गैती-
करथन खेत में बुता काम करथन खेत में बुता काम-
महतारी के दुलरवा राजा बाप के हिरालाल-
खार में खेत है न गांव में घर, जिंहा मिले वही काम...
