गाँव में स्कूल नहीं है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-बोनागिरी, पंचायत-गनापारम, तहसील-कुकनूर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से मडकाम गंगा बता रहे हैं| हम 20 साल से गाँव में रह रहे हैं| गाँव में स्कूल नहीं है| गॉंव में 20 घर है, और 30 बच्चे हैं| उन्हें 5 किलोमीटर दूर पढाई करने जाना पड़ता है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गाँव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9948429909. विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@9866542162.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH EAST GODAVARI NARAYANA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, कुआ निर्माण होने से समस्या हल हो गयी है...

ग्राम पंचायत-सकडा, तहसील, ब्लाक-खडगवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पतराज मरकाम बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 10 सजालिया पारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये पारा के लोगो ने आवेदन किया था| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को जून 2019 में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के बाद जुलाई 2019 में उनकी समस्या हल हो गयी| पानी के लिये कुआ का निर्माण कराया गया है| इसलिये वे मदद करने वाले सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

वेस्ट गोदावरी से जमीन का पट्टा समस्या है|

गॉंव बरपट्टी नगर ग्राम पंचायत रायगूडेम तहसील कुकुनूरू जिला वेस्ट गोदावरी राज्य आंध्रप्रदेश से नारायणा जी सोडी नागेश से बात कर रहे है| वे बता रहे है|हम 15 सालों से रह रहे है|लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है,कि गॉंव में 30 घर है| यहाँ एक एक आदमी के पास ३,4,5 एकड़ जमीन को साफ कर के खेती कर रहे है|,ओंर जमीन पट्टा के लिए तहसीलदार को आवेदन पत्र दिया गया है लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुआ है| |इस नंबर पर फोन कर सहयोग करने का प्रयास करे

विधायक का नंबर है तेलम Balayya 9849855444 ..| |

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: NARAYANA TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| कुटकी, चिरायता और इंद्र जौ, को 2 से 5 ग्राम की मात्रा लें| उसे 400 मिली लीटर पानी में उबाले और काढ़ा बनाकर उपयोग करें| दूसरा 8 नीम की पत्ती, 12 तुलसी पत्ती और पुदीना की पत्ती लें| सभी का रस निकालकर 3 ग्राम शक्कर मिलाकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| बुखार होने पर करेले की सब्जी का सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

कहां चली गोरी बताय जईयो...लोक गीत-

जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक बुंदेली लोक गीत सुना रहे हैं :
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
धीरे चलो गोरी छलके गगरिया-
भींजे ना चुनरी बचाय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो-
कहां चली गोरी बताय जईयो-
अरे नैना से नैना मिलाय जईयो...

Posted on: Jul 29, 2019. Tags: JABALPUR MP RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »