Impact : 6 महीने पहले गाँव में बिजली की समस्या थी, अब हल हो गई है...

ग्राम पंचायत-आमाडांड, तहसील, ब्लाक-खड़गवां, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सुखलाल बता रहे हैं| उनके गाँव में 6 महीने से बिजली की समस्या थी| जिस समस्या को उन्होंने अक्टूबर 2018 में सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| रिकॉर्ड करने के 6 महीने बाद उनकी समस्या हल हो गई है| गाँव में बिजली आ गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनकी समस्या हल हो गई| संपर्क नंबर@8959903256.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KORIYA PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पानी की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-

ग्राम-बरपट्टीनगरं, पंचायत-रायगूडेम, तहसील-कुकनर, जिला-वेस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कनिति राजू बता रहे हैं| हम 15 सालों से यहाँ रह रहे हैं| हमारे गॉंव में 30 घर है, गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है| गाँव के लोग नदी का पानी लाकर उपयोग करते हैं| नदी का गंदा पानी पीने से लोग बीमारी पड़ते है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अभी तक उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9849855444. संपर्क नंबर@7995794546.

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH PODIAM NARENDRA PROBLEM WEST GODAVARI

मोर गाँव मा आके छांव, मोर अन्नपूर्णा के गाँव...गीत-

ग्राम-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विजय प्रताप पोया एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर पीछे कोया ना-
गाँव बसे हे मोरे जंगल पहाड़ बीच-
जिला सूरजपुर प्रतापपुर ब्लाक ओ-
छत्तीसगढ़ के मै रह्वईया सूरजपुर के ओ-
मोर गाँव मा आके छांव-
मोर अन्नपूर्णा के गाँव...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: CG SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER VIJAY PRATAP POYA

राम जी चलन बनके अगरिया...विवाह गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर (बिहार) से मालती देवी एक विवाह गीत सुना रही है :
राम जी चलन बनके अगरिया-
लछुमन चलल संग साथ हो-
देव नगरिया में केऊ नहीं जानत-
राम पिया कल जाय-
एतना बचनिया जाबे-
सुन सीता गयी उचलन बवन फहराय...

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: BIHAR KUMAR MUZAFFARPUR SONG SUNIL VICTIMS REGISTER

आन्ध्रप्रदेश से रोड का समस्या है||

गॉंव बरपट्टी नगरम ग्राम पंचायत रायगूडेम तहसील कुकुनूरू जिला वेस्ट गोदावरी राज्य तेलंगाना से नारायणा जी सोडी एर्रय्या से बात कर रहे है| वे बता रहे है|हम 15 सालों से रह रहे है,लेकिन हमारा गॉंव में रोड नहीं है| बारिस के समय में पूरा किचड किचड होता है|हमारा गॉंव में पूरा 30 घर तक है|बीमारी के समय बहुत परेशानी होता है ,मेंन रोड से २ किलो मीटर दूर जाना पढता है|इस समस्या के समाधान के लिए तहसीलदार को आवेदन पत्र दिया था लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुआ है|इस समस्या के समाधान के लिए विधायक तेल्लं बालय्या का फ़ोन नंबर :9849855444 इस नंबर को फ़ोन कर के मदद दिलाने का प्रयास करे धन्यवाद ..|

Posted on: Jul 30, 2019. Tags: NARAYANA TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »