जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा...देशभक्ति गीत
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा-
जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग-पग लगता डेरा-
जहाँ सूरज सबसे पहले आकर डाले अपना डेरा-
जहाँ राग रंग और खुशी का चारो ओर है घेरा-
किसी नगर में किसी द्वार में न ताला डाले-
प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आये शाम सवेरा...
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: MANOJ KUSHWAHA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got our due NREGA payment after recording message on CGnet...
ग्राम-हटकाचारमा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र कोरी बता रहे है कि उन्होंने बहुत दिनों पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत काम किया था जिसका मजदूरी का भुगतान नही हुआ था, जिसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच और अन्य अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन उसके बाद भी कोई कारवाही नही हुई थी और वे पूरी तरह से हताश हो गए थे कि अब कुछ नहीं होगा, तब उन्हें सीजीनेट के बारे में पता चला और उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या रिकार्ड कराया उसके कुछ दिनों के बाद मजदूरी का पैसा मिल गया, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो को और अधिकारियों को जिन्होंने उनकी मदद की धन्यवाद दे रहे हैं| राजेंद्र कोरी@8225027272
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: NREGA SONG SUMANLATA ACHALA VICTIMS REGISTER
सरकार अमीरों से गठबंधन कर, किसानो की कृषि भूमि को लुटवा रही है...हमारे गाँवों की कहानी
रायगढ़ छत्तीसगढ़ से कन्हैयालाल पडिहारी बोल रहे हैं : कोलाहल से दूर खुशहाल किसान, खिलखिलाते बच्चे, सर पर मटकी लिए पनिहारिन, शुद्ध हवा, पानी, बरगद का पेड, पेड के नीचे ग्राम सभा...अब वो सब शहर में बदल रहा है जो दुखद है. आज के समय में सरकार अमीरों से गठबंधन कर, किसनो की कृषि भूमि को उद्योगों में बदल रही है और किसान उसके कुचक्र में फंसता जा रहा हैं, उनके जीवन जीने के साधनों को, रोजी रोटी को खत्म किया जा रहा है, हमारे द्वारा चुना गया हमारा प्रतिनिधि हमारा शोषक हो जाता है, और असहाय किसान उस पर कोई आवाज नही उठा पाता, यदि कोशिश भी करता है तो उन्हें प्रताड़ना सहना पड़ता है जो किसान जनता का दुर्भाग्य है | कन्हैयालाल पडिहारी@9981622548.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADHIYARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से 4 किलोमीटर तक रोड खराब है, दिक्कत है, कई बार आवेदन किये कोई सुनवाई नही...
ग्राम पंचायत-पहिया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव के रामबिलास, रामरतन और भानुप्रसाद बता रहे हैं कि उनके यहां घाटपेंडारी से मानी के बीच की रोड नही बनी है जो 4 किलोमीटर है, बरसात में कीचड़ हो जाता है वाहनों से आने जाने में दिक्कत होती है समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने कई बार सम्बंधित अधिकारियों के पास आवेदन दिया लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही हैं इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले सभी साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरो पर अधिकारीयों से बात कर निवेदन करें जिससे गाँव में रोड का निर्माण हो सके: CEO@9424166557, कलेक्टर@9826443377. गाँव में संपर्क नम्बर@7772966192.
Posted on: Mar 16, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : बवासीर का घरेलू उपचार
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज बवासीर का घरेलू ईलाज बता रहे हैं, आज में भाग दौड़ वाले जीवन में खान पान अव्यवस्थित हो गया है जिसके कारण लोगो को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं, बबासीर उसमे से एक है| जिन व्यक्तियों को बबासीर की शिकायत हो अमर बेल जो पीले रंग का होता है, किसी भी पौधे में तार के तरह घना लिपटा हुआ होता है, उसको 10 ग्राम और 5 ग्राम काली मिर्च का चूर्ण बनाकर आधा कप पानी में खाली पेट सुबह-शाम एक सप्ताह तक सेवन करने से बबासीर की बीमारी ठीक हो सकती है खाने में मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन आदि का उपयोग ना करें मुंगदाल, खिचड़ी का उपयोग कर सकते हैं| वैद्य अमित साहू@8964931287.
