वनांचल स्वर : गांव की परंपरा के अनुसार बांस जीवन से अंत तक किसी रूप में हमारे सांथ रहता है-

ग्राम-आरंडी, कुरखेरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) के निवासी इजमसाय कटंगे बता रहे हैं, उनके इलाके में कई प्रकार के बांस पाए जाते हैं जिसमे मानवाल प्रजाति का बांस अधिक पाया जाता है जिसको यहाँ के निवासी सबसे ज्यादा उपयोग में लाते हैं, यहाँ की परम्परा के अनुसार बांस या बाम्बू एक साथी की तरह होता है जो जन्म से मृत्यु तक अगल-अलग रूप में आदिवासी मनुष्य के साथ रहता है जैसे जन्म के समय उससे नाड काटते हैं, थोडा बड़ा होने पर झूला के रूप में, शादी में पारी के रूप में, बुढ़ापे में सहारे के रूप में और अंतिम अवस्था अर्थात मरने पर श्मशान भूमि पहुंचाने तक साथ रहता है, इस तरह से बांस या बाम्बू का आदिवासी जीवन से मृत्यु तक साथ रहता है...

Posted on: Aug 05, 2018. Tags: GADCHIROLI SAGGAN SHAH IJAMSAAY SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

चम-चम बिजली चमके, काले-काले बदल छाया...सावन कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी वर्षा ऋतु पर एक कविता सुना रहे हैं :
चम-चम बिजली चमके काले-काले बादल छाया-
उमड़-घुमड़कर बादल गरजा, सुहानी वर्षा ऋतु आया-
मोतियाँ टपके पानी बनकर, टप-टपाकर धरती माँ को नहलाया-
हरित हुआ नवपल्लव से, विविध जीव जंतु जनम पाया-
दूल्हन जैसी कर नवश्रंगार सबके मन को पुलक कर निभाया-
चले किसान हल बैला लेकर, धरती माँ को खूब उकसाया...

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : मुनगा वृक्ष के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय सहजना जिसे मुनगा भी कहते है, के औषधीय गुण बता रहे हैं, मुनगा को सब्जी के रूप में भी उपयोग करते हैं,
1- जिन व्यक्ति के कान में स्राव होता है, बहता है, वे सहजन के फूल को सुखाकर चूर्ण बना लें, और ग्रषित कान में एक चुटकी डाले इससे आराम मिल सकता है,
2- संधीबात, गठियावात, आमवात रोगो में इसके बीजो के तेल से मालिश करने से लाभ मिल सकता है, इसके अलावा क्वाक अर्थात काढा बना कर भी सेवन कर सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए लाभ दायक है अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं :
संपर्क नम्बर@9424759941.

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

आरक्षण का आधार जाति या धर्म नही बल्कि आर्थिक होना चाहिए...

पटना (बिहार) से धनवन सिंह राठौर अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा कार्यालय में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बता रहे हैं कि आज देश के संविधान को 65 साल हो चुके हैं| उसमे हर 10 साल में एक समीक्षा होनी चाहिए| लेकिन राजनितिक कारणों से इस पर कोई समीक्षा नही की गई | जिसके कारण जिस समाज को आरक्षण मिला उस समाज के लोग आज भी वही है सिर्फ 2 से 5 प्रतिशत लोग जो संपन्न, सक्षम, बड़े पद पर है वही इसका फायदा ले रहे हैं लेकिन वास्तव में जिसे लाभ मिलना चाहिए उनको नही मिला है | अखिल भारतीय मोर्चा की विचार धारा है कि गरीबी जाति या धर्म के अनुसार नही आती | इसलिए आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए| वे इन्ही मांगो को लेकर देश में आन्दोलन कर रहे है |

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER

कुमरम भीमू की जय बोलो रे कोया दादा...गोंडी गीत

ग्राम-नेटनूर, तिर्यानी-मंडल, जिला-कुमरम भीमू, (तेलंगाना) से सिड्म सोडू कुमरम भीमू के ऊपर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
कुमरम भीमू की जय बोलो रे कोया दादा-
वराट समदीड उंदी रो कोया दादा-
इताल मताल उंदी रो कोया दादा-
गोंड कोया उंदी रो कोया दादा-
कुमरम भीमू की जय बोलो रे कोया दादा-

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: GONDI SONG SIDAM SODU TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »