हमारे स्कूल और अस्पताल के पास अतिरिक्त कक्ष 15 साल से बन रहा है अभी तक पूरा नहीं बना...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे है कि आज वे पड़ोस के पकनी गाँव में है जहां पर स्कूल और अस्पताल है उसके पास में एक अतिरिक्त कक्ष बन रहा है जो कि 10-15 साल बनते हुए हो चुका है पर अभी तक पूरा नहीं बना है और वह भवन खंडहर जैसा हो चुका है खिड़की दरवाजे भी पूरे चोरी गए है, यह भवन बन जाता तो इससे पास के स्कूल और अस्पताल दोनों को मदद होती इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की पर कोई फायदा अब तक नहीं हुआ इसलिए इसको पूरा बनवाने के लिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, कि आप कृपया कलेक्टर@9893509012, S.D.M@9424166557 को फोन कर दबाव डालें। कैलाश@9575922217
Posted on: Apr 15, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में रोड और पानी की बहुत समस्या है अधिकारियो के पास शिकायत करने पर सुनते नहीं...
सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-धनगवा, पोस्ट-धनगवा, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है वहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ गाँव के साथी कृष्णा पटेल, आशीष बता रहे है कि उनके गाँव में रोड और पानी की बहुत समस्या है बरसात में इतना कीचड हो जाता है कि मोटर साइकल चलाना मुश्किल हो जाता है इन समस्याओ को लेकर अधिकारियो के पास कई कई बार आवेदन किये लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है,कृपया इन अधिकारियों को फोन करें :सरपंच@8889863471,कलेक्टर@9425168667,विधायक@9425473007, P.H.E@9993400770. सुखसागर@9111070571
Posted on: Apr 14, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
कोन लगावे आमा अमाली मोर सुगा रे...सुगा गीत -
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सुगा लोकगीत सुना रहे हैं :
कोन लगावे आमा अमाली मोर सुगा रे-
कोन लगावे जोडाली-
राजा राम लगावे जोडली – कई दिन लगावे जोडाली...
Posted on: Apr 13, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में कुंए, तालाब सूख गए हैं, कई हैंडपंप खराब हैं, अधिकारी नहीं सुनते कृपया मदद करें...
सीजीनेट स्वर जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा ग्राम-कुकुरगोडा, ब्लाक-जैतहरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) पहुँची है जहां से सुखसागर सिंह पावले के साथ उपस्थित है गाँव के सुरेश सिंह जो बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की गंभीर समस्या है गाँव के लगभग सारे हैण्डपम्प खराब हो चुके है कुंआ और तालाब सूख चुके हैं जिसके कारण गाँव के लोगो को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है जिसकी शिकायत अधिकारियो के पास किये थे लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया काम किसी तरह कुछ चल रहे हैंडपंपों से चल रहा है इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया PHE विभाग@09993800770 को फोन कर दबाव डालकर ग्रामीणों की मदद करें। ग्रामीण सूरज आर्मो@07354331433
Posted on: Apr 12, 2017. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWLE VICTIMS REGISTER
कई हैंडपंप खराब हैं, कुंआ, तालाब, बाँध का पानी सूख गया है हम पानी के लिए बहुत परेशान हैं...
सीजीनेट जनपत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-छुल्कारी, पंचायत-कोलमी, जनपद-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में पहुँची है जहाँ पर सुखसागर सिंह पावले गाँव के साथियों से बात कर रहे हैं अभी उनके साथ उपस्थित हैं लल्लू चौधरी और ग्रामीण महिलाएं जो पीने योग्य पानी की समस्या बता रहे है कि गाँव में हैण्डपम्प एक-एक किलोमीटर दूरी पर लगा है जिनमे से कई वर्तमान में ख़राब पड़ा है जिसे रिपेयर कराने के लिए कर्मचारी बुलाते है तो वह आधे-अधूरे बनाकर वापस चले जाते है तालाब, कुँए और बाँध में भी पानी नहीं है लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि कृपया इन अधिकारियों को फोन करें विधायक@09425473007, कलेक्टर@09425168667.

