छोड़ के माँ का आंचल संग पिया के जाना...विदाई गीत-

(उत्तरप्रदेश) से भीमप्रसाद एक विदाई गीत सुना रहे हैं:
बस इतना ही संग था तुम्हारा हमारा-
जाओ बेटी खुश रहना ले लो-
आशीष हमारा-
जाओ बहना खुश रहना ले लो-
आशीष हमारा-
कोई बदल न पाया ये दस्तूर पुराना-
छोड़ के माँ का आंचल संग पिया के जाना...

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BHIM PRASAD SONG UP

मुझे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिल पाया, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद

ग्राम पंचायत-पकनार 03, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से शिवनाथ यादव बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलता है, लेकिन उनको नही मिला है, इसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265373056, सचिव@7587258677.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA HOUSE PKNAR PROBLEM SHIVNATH YADAV

हमारे गांव में रोड कि बहुत समस्या है, बरसात में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सुलंगी, टेमडूपदर पारा, ब्लाक-लौहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कमलूराम, पंडरुराम, मंगलूराम बता रहे हैं उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या हैं, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, रात में निकलने से जीव जन्तु का डर बना रहा है| गाड़ी मोटर नही चल पाती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407629772, सीईओ@8889251366.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: CG KAMLURAM PANDRURAM LOHANDIGUDA MANGALURAM PROBLEM ROAD

रोड नही होने से लोगों को बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें

ग्राम-मुतानपाल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मण राम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव में 300 मीटर कि रोड नहीं बना है,लोगों को आने जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है और गाँव से बीमारी होने से मरीज को तीन सौ मीटर कि पैदल चलना पड़ता है| क्योंकि उनके गाँव तक एम्बुलेंस नहीं जा पाती है इसके लिए सरपंच व सचिव को बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओ से मदद कि अपील कर रहे है कि दिया गया नंबर पर बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने कि मद करे|संपर्क नंबर@94791571422 सचिव@9479155488.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

एक सोलर पम्प से पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, पानी के लिये झगड़ा होता है...

ग्राम पंचायत-करंगाली, पटेल पारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से अनिल कुमार पोडियाम बता रहे हैं, गांव में एक सोलर पंप लगा है, जिसमे पर्याप्त पानी नहीं निकलता है, पानी के लिये लड़ाई झगड़ा होता है, लोगो को परेशान होना पड़ता है| गाँव के लोगो ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुये एक और पंप लगवाने के लिये आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये निवासी अनिल कुमार सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्सक कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: CEO@9406016762, PHE@07782222224, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 03, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PAMP PROBLEM SOLAR

« View Newer Reports

View Older Reports »