स्वास्थ्य स्वर: मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों से बचने का घरेलू उपाय...

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी जी आज हम सभी को बता रहे है कि वर्षा ऋतु में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है इसके बचाव के लिए एक प्रभावी घरेलू उपचार है, वह इस प्रकार है कि हमारे आसपास पाए जाने वाले नीम, तुलसी और काली मिर्च के पांच-पांच नग लेकर खाली पेट पानी के साथ नियमित सेवन करें। ऐसा करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है.संम्पर्क@9589906028

Posted on: Sep 05, 2018. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: कैथ (कबिट) औषधीय वृक्ष के गुण ...

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय कैथ (कबिट) के औषधीय गुण के बारे में बता रहे हैं:कैथ (कबिट): यह औषधि वृक्ष हमारे चारों ओर पाए जाने वाले पर्यावरण के में ही पाया जाता है, इसे स्वास्थ्य उपचार हेतु बड़े नर्सरी में लगाया जाता है, यह एक बड़े वृक्ष के रूप में होता है| पित्त समन (जलन) के लिए कैथ (कबिट) फल के मृदु (अंदर वाला भाग) में शक्कर मिलाकर सेवन करने से लाभ होता है, इसके पत्तों के रस में दूध मिलाकर सेवन करने से पित्त समन में लाभ होता है, साँस लेने में दिक्कत है तो इसके फल के रस में लेंड़ी पेपर (पिपली) के चूर्ण मिलाकर शहद के साथ सुबह-शाम प्रतिदिन सेवन करने से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है| ये सभी अपने-अपने घरों में आसानी से कर सकते हैं.राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRASINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

करना होगा सारे जग को इसका ही गुणगान...आयुर्वेद गीत

ग्राम-जुबानी कला, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद निषाद आयुर्वेद के उपर एक गीत सुना रहे हैं:
करना होगा सारे जग को इसका ही गुणगान-
जग में आयुर्वेद महान जग में आयुर्वेद महान-
हमने ईश्वर से इतना सुंदर शरीर है पाया-
कंचन सी काया को लेकिन हमने धूल बनाया-
किया बहुत उपचार ना पर हमने आहार सुधारा...

Posted on: Sep 04, 2018. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गांधी आज हम सभी को सर्दी जुकाम या नजला का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, वे कह रहे हैं कि 250 ग्राम दूध, 1 चम्मच हल्दी का चूर्ण, 50 ग्राम गुड़, 12 नग तुलसी पत्ती, 6 नग काली मिर्च ये सब को पीसकर चूर्ण बना ले, 1 पाव दूध में इसे उबाले और उबाल कर इसको गुनगुना रहते हुए रात में सोने के पहले सेवन करे, इससे सर्दी, जुकाम, नजला हल्का बुखार आदि में लाभ होता हैं| ठंडी चीजों के सेवन से बचे तथा नशा न करें | इस तरह हम अपने आस पास पाए जाने वाले वनस्पतियों की मदद से स्वस्थ रह सकते हैं यदि हम उनके गुणों के बारे में जाने और इस तरह पैसे की भी बचत कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नम्बर @9111061399

Posted on: Sep 03, 2018. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: हिस्टिरिया या मिर्गी का घरेलू उपचार...

ग्राम-रहंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हिस्टिरिया (मिर्गी) रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं: हिस्टिरिया (मिर्गी) यह बहुत पुरानी बीमारी है, ये अधिकतर महिलाओं को गर्भ के समय में होता है, इसके निदान के लिए, 4 चम्मच जटामासी के जड़ का चूर्ण, 2 चम्मच वच का चूर्ण, 1 चममच काला नमक, आधा चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से दिन में 3 बार लगातार 1 सप्ताह तक सेवन करने से बीमारी से छुटकारा मिल सकता है,
सावधानी: महिलाओं को मानसिक तनाव नही लेनी चाहिये| यह औषधि हमारे पर्यावरण में आसपास ही मिल जाता है, ये इलाज बिना कोई शुल्क दिए ही घर में कर सकते हैं:
संपर्क नम्बर@9893327457.

Posted on: Sep 02, 2018. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »