हमारे मोहल्ले में हैंडपंप नहीं है, कुँए का पानी पीकर बीमार पड़ते हैं पर अधिकारी मदद नहीं करते...

ग्राम पंचायत-चंदौरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से बैजनाथ, सिंहासन पैकरा बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 7 में 20 घर के लोगों को पानी की बहुत ही समस्या है अभी वे कुँए के पानी का उपयोग कर रहे हैं जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं इसकी जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया है पर अब तक कोई इस समस्या का हल नही हुआ है तो ये साथी सीजी.नेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गये नंबरों पर अधिक से अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में उनकी मदद करें: सरपंच@7772907481, सचिव@7697801195.C.E.O.@9165689001. संपर्क नम्बर@9753225032.

Posted on: Mar 18, 2018. Tags: BAIJNATH SINGHASAN SONG VICTIMS REGISTER

तोला बन्दों माता पावों पैजनिया गले हार: देवी गीत...

जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश से संतोष कुमार अहिरवार एक देवी शारदा का भजन गीत सुना रहे हैं:
तोला बन्दों माता पावों पैजनिया गले हार-
तय निकले वो आन मडा ले रहीथे जंगल झाड़ी-
एखरेच खातिर नाम धाराके तोर नाम बंजारी-
माथे नवाथों हाथ जोड़ तोला बन्दों-
लक-लक तोर उपहा चन्दा बरा बर चमके-
माथ मटुकिया कान झुमुकिया तोर जोत कस चमके-
जय होवे जय होवे तोर तोला...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ज्ञान दवैया वीणा बजैया महिमा तोर महान...एक गीत

ग्राम-लुढू टोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम,(छत्तीसगढ़) से राजेश पन्द्राम और प्रमिला पन्द्राम एक सरस्वती वंदना गीत सुना रहे हैं:
ज्ञान दवैया वीणा बजैया महिमा तोर महान-
सरस्वती वो दाई हम ला देना तय ज्ञान-
अंखि के मै अँधा हो गयों कान के हो गयों भैरा-
दिखय न सुनावय नही डोंगा फसे अति गहरा-
डोंगा फसे अति गहरा दाई...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: RAJESH PANDRAM PRAMIL PANDRAM SONG VICTIMS REGISTER

सुन दिल की पुकार हे गौरी के नाथ- भजन...

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनुपपुर, मध्ययप्रदेश से उषा सिंह एक भजन सुना रहे हैं:
शिव भोले शिव भोले-
सुन दिल की पुकार हे गौरी के नाथ-
इन आँखों में मूरत तेरी-
मन के मंदिर में है सूरत है तेरी-
होंठो पे नाम है तेरा-
सुन दिल की पुकार-
सुन अविनाशी सुन कैलाशी सुन गौरी के नाथ...

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर: सिकलसेल एनिमिया का घरेलू उपचार...

वैद्य एच.डी.गांधी सिकलिंग के उपचार बता रहे हैं -पानी उबालकर ठण्डा कर ज्यादा से ज्यादा पानी पिए, संतुलित आहार ले, एक मुट्ठी चने,मूंग,मोठ, गेहू अंकुरित कर इसका सेवन करे, गवारपाटे का रस, 1 लीटर, गुड़ 250gm, मक्कड़ तेंदू फल का पाउडर 250gm,सदाबहार फुल की जड़ 250gm, इन सभी को साफ कर कूटकर,पीसकर चूर्ण बना लेवे, और 1 लीटर गवारपाटे के रस में 4 लीटर पानी के साथ सभी औषधियों को मिलाकर उबालकर,जब शेष एक लीटर बच जाये तब ठन्डा कर छानकर सुरक्षित रख लेवे, मात्रा 6 चम्मच दवा, 6 चम्मच पानी दिन में खाना खाने के बाद 2 बार सेवन करे लाभ होगा, लोह तत्व से बचे-जैसे पालक,मूंग, इमली की खटाई,आम की खटाई,अनार आदि वर्जित है| एच.डी.गाँधी@9111061399

Posted on: Mar 17, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »