तोला सुमिरत हों मोर दुर्गा ओ दाई सुन ले मोर गोहार...जस गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश पंदराम अपने सांथी प्रमिला पंदराम और श्रीबाई पंदराम के सांथ एक जस गीत सुना रहे हैं :
तोला सुमिरत हों मोर दुर्गा ओ दाई सुन ले मोर गोहार-
तोर दर्शन बर भीड़ लगे है, घूमथे बजार-
नव दिन के तय नव रूप वाली तोर महिमा है भारी-
पान सुपारी नरियल धरके आयों तोर दुआरी-
बरुआ मन सब लेके बाना करथे जय जयकार...

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: BAI RAJESH PRAMILA SHREE SONG VICTIMS REGISTER

impact: Got mobile tower in our village after recording message on CGnet...

ग्राम-टिकरखुर्द, ब्लॉक-पेन्ड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम मरकाम बता रहे है कि कुछ समय पहले सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा उनके गाँव में आई थी तब उन्होंने यह सन्देशरिकार्ड कराया था कि उनके गाँव में कोई भी मोबाइल टॉवर नही होने से ग्रामीणों को फोन नेटवर्क नही मिलता था और वे बाहर किसी से बात नहीं कर सकते थे और कोई हमसे भी संपर्क नहीं कर पाटा था. रिकार्ड करने से पहले कई बार ग्रामीणों द्वारा इस समस्या को लेकर आवेदन दिए थे परन्तु उस पर कुछ नही हुआ था पर अब सीजीनेट में सन्देश रिकार्ड करने के बाद गाँव में टॉवर लगाने का काम जारी है, ग्रामीणों द्वारा सीजीनेट एवं अधिकारियों को धन्यवाद्|
जगतराम मरकाम@8959903256

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: JAGTRAM MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

मोर छत्तीसगढ़ के मांटी मा बरसे बादर ले पानी...छत्तीसगढ़ गीत

ग्राम-लुडूटोला, पंचायत-दमगढ़, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से राजेश पंदराम, प्रमिला पंदराम और श्रीबाई पंदराम एक छत्तीसगढ़ वंदना गीत सुना रहे हैं :
मोर छत्तीसगढ़ के मांटी मा बरसे बादर ले पानी-
धान कोदो अऊ तिवरा अरसी, चना के करबो किसानी-
नगर बैईला धर के जावत हों करे बार किसानी-
हमर धान कोदो बोए बार गिरत हवे पानी-
खेत डहर तै लाबे मोर, बर धर के खाना पानी-
निदाई कोड़ाई करबो हामन खेती जम्मो काम ला...

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: RAJESH PRAMILA SHRIBAI SONG VICTIMS REGISTER

चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के पावन पर्व की बधाई...

जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण सीजीनेट के सभी सुनने वालो और रिकॉर्ड करने वाले सांथियों को उनकी अच्छी प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए, हिन्दू नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के आगमन पर अपने पूरे परिवार की ओर से शुभ कामनाएं दे रहे हैं, 18-03-18 को चैत्र नवरात्र पर्व और हिन्दू नववर्ष देश के कोने-कोने में मनाया जा रहा है लोग दूर-दूर जगहों पर दर्शन करने के लिए जाते हैं, इन दिनों जो श्रद्धालु दर्शन करना चाहते है अपनी मनोकामनाओं के साथ दर्शन करने जा सकते हैं ये एक अच्छा समय है| कालीचरण@9406723752

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: KALICHARAN MORENA SONG VICTIMS REGISTER

नाग डाले गले में काले, काले, मै तो फुलवा चढ़ाऊ है तो भंवरे का जूठा...भजन

ग्राम, पोस्ट-नौड़ीया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कविता पटेल एक भजन सुना रही हैं :
नाग डाले गले में काले, काले-
मै तो फुलवा चढ़ाऊ है तो भंवरे का जूठा-
उनका दिल है निराला डमरू वाले-
मै तो जलवा चढाऊँ है तो मछली का जूठा-
मै तो चावल चढाऊँ है तो चींटी का जूठा-
नाग डाले गले में काले, काले...

Posted on: Mar 19, 2018. Tags: KAVITA PATEL SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »