बाउंड्रीवाल के लिये आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-सेमरहा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से बिरेन्द्र धुर्वे बता रहे हैं| उनके गाँव के स्कूल की जमीन पर गाँव के लोग अवैध कब्ज़ा कर रहे हैं| उन्होंने स्कूल के बाउंड्रीवाल निर्माण कराने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, शिक्षा विभाग@9575748402. संपर्क नंबर@8668496368.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

Adivasi Bultoo (Bluetooth) Radio Hindi and Gondi langauges : 4th Aug 2019

Today Sanjeet Kumar presenting Bultoo Radio Program in Gondi and Hindi language, In this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Telangana and Chhattisgarh. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now, this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BULTOO RADIO SANJEET KUMAR

गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है, शौच के लिए मैदान में जाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ सोनसाय, उगंदराम, नधिम कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाहा बता रहे हैं, उनके गांव में शौचालय के लिए मटेरियल गिरा है, पर बना नही है| 2017 से अधुरा पड़ा हुआ है| शौच के लिए बाहर दूर मैदान में जाना पड़ता है| जिससे बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन किया था| सचिव बोले की बन जायेगा| लेकिन आज तक नहीं बना है| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय का काम पूरा करवाने में मदद करें: बिरेन्द्र यादव सचिव@8370057831, कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583. संपर्क नंबर@9753903537.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BABULAL NETI BALRAMPUR CG PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER

मेरा उम्र 70 साल है, लेकिन पेंशन नही मिलता है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बसपतिपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ सुन्दरी बता रही है कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नही मिलता है उम्र 70 साल हो गयी है| चलने में बहुत परेशानी होती है, बनी मजदूरी नहीं कर सकते हैं| उन्होंने सचिव सरपंच को बहुत बार आवेदन दिया, लेकिन आज तक कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिये नंबरों पर अधिक से अधिक बात करके वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने में मदद करें: सचिव@6718859490, CEO@9009630583. (संपर्क नंबर) सोनापती पावले@9644219348.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PENSION PROBLEM SONG SUKHSAGAR PAWLE VICTIMS REGISTER

प्रमाण पत्र नहीं होने से शिक्षा और दूसरी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पता...कृपया मदद करें-

ग्राम-सिपुरपाड़, पंचायत-रायगुड़ेम, तहसील-कुकनूर जिला-पक्षिम गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से कलमु मंग्या ने बताया| आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में लोगो को जाति और निवास प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है| वे लोग छत्तीसगढ़ से आये हैं| अधिकारियों का कहना है| ऊपर से आदेश आने से देंगे| प्रमाण पत्र नहीं है| इसलिए लोगो ने स्कूल छोड़ दिया था| अभी उनके बच्चे पढ़ रहे है, लेकिन उनको भी जाति, निवास प्रमाण पत्र नही मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि समस्या को हल कराने में मदद करे : कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9347338860.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH KALMU MANGYA PROBLEM WEST GODAVARI

« View Newer Reports

View Older Reports »