हमारे गाँव में आंगनवाड़ी भवन 5 साल पहले बनाना शुरू हुआ, अब तक नहीं बना, कृपया मदद करें...
बंजरटोला ग्राम पंचायत-अन्डियामाल, थाना-मोहगाँव, तहसील-घुगरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से विजय कुमार मरकाम बता रहे है कि गाँव में आगनवाड़ी भवन का निर्माण पांच वर्षो से अधूरा पड़ा है, इसको लेकर जनपद कई बार आवेदन दिए, विधायक एवं सांसद को भी आवेदन दिया, इसके बावजूद स्थति में कोई बदलाव नही आया| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से आग्रह है इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार लोगो को फ़ोन कर दबाव बनावे ताकि अधूरा आँगनवाड़ी भवन बन सके- कलेक्टर@07642250600, ठेकेदार@9407866522, जनपद उपाध्यक्ष @9424359239, पंचायत सचिव@94244730875, संपर्क हेमसिंह धुर्वे@9407075943, सरपंच@9407388425, विजय मरकाम @9765215811 .
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VIJAY KUMAR MARKAM
खेती बाड़ी बुलाथे, होगे देख तो बिहान...किसान गीत
रायपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास एक गीत सुना रहे हैं:
खेती बाड़ी बुलाथे होगे देख तो बिहान-
चल जाग जाग जाग रे किसान, उठ जाग जाग जाग रे किसान-
रतिहा पहागे भुइयां हा जुडागे बोरिंग मा पानी भरे माई लोग हा आगे-
राउत के होवथे हांका पारान-
अंगा कर के गोरसी थोर थोर सुलगथे-
गुडरिया अउ मैना अंगना मा चाहकथे – दाई पीसत हे जाता मा पिसान...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
सरकार ने कहा था कि प्रत्येक महुआ पेड़ मालिक को ४००० रु देगी, क्या सच में देगी और कब देगी...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडीयारी बता रहे है, कि
सरकार द्वारा वर्ष २०१८ में प्रत्येक महुआ पेड़ के ४००० रु देगी यह कहा था पर क्या सरकार हितग्राहियों को यह पैसा इस साल देगी और देगी तो कब तक क्योंकि अभी महुआ बीनने का समय चल रहा है अगर सरकार पैसा देगी तो लोग महुआ बिनना छोड़ देंगे, अगर महुआ बिनना कम हुआ तो कच्ची देशी शराब पीना व बनना कम हो जायेगी जिससे गाँव के गरीब आदिवासी शराब की लत से दूर हो जायेगा, पक्की शराब भट्टियो को भी तोड़ देना चाहिए, अगर बेचे भी तो शहर जिले में ही बेचे, आखिर सरकार कब तक वादा खिलाफ़ी करती रहेगी, एक दिन जनता जरुर जागेगी| कन्हैयालाल पडीयारी@9981622548
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER
फड़ा पेंड़ शक्ति प्रदान करो तेरे चरण पुजारिन बन जावें...गोंडी धर्म गीत
ग्राम-भेड़िया, ब्लाक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजदीप सिंह पोया, रंजीत सिंह पोया और कुवर सिंह पोया एक गोंडी धर्म गीत सुना रहे हैं :
फड़ा पेंड़ शक्ति प्रदान करो तेरे चरण पुजारिन बन जावें-
फड़ा पेंड़ कृपा करदो हम पर हम शक्तिशाली बन जावें-
हर रोम-रोम में मेरे वास करो तन मन विकार को नाश करो-
ऐसी जोत जला दो देवा मेरे अंग का सब मिट जावे-
शान बढ़ा मुझे ज्ञान नही मेरे सेवा में सामान नही-
सेवा भाव मुझमे भर दो हम सेवा कार्य में लग जाएं...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि...
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी.गाँधी आज जलने पर घाव सुखाने के लिए उपयोगी तेल बनाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे है,जो घाव सुखाने में करने मदद करता है और आप यह अपने घर में ही बना सकते हैं, तिल ५०gm, चावल २५gm,दोनों को पानी में मिलाकर एक साथ पीस लेवे, इसके बाद जले हुए स्थान पर लगावे इससे जलन व दर्द से भी राहत मिलती है, इसका प्रयोग लगातार करना चाहिए जले हुए स्थान को धोने की जरुरत नहीं पड़ती आप लेप के ऊपर लेप लगा सकते है, जब तक घाव नहीं सूखता है आप यह औषधि लगा सकते है, परहेज मिर्च मसाला, तेल, खटाई कम करे एवं नशा नही करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क वैद्य एच.डी.गाँधी@9111061399
