तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं...बाल कविता
ग्राम पंचायत-चंदौरा, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कमला प्रसाद पैकरा एक कविता सुना रहे हैं :
तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं-
पास क्यों नही आते हो दूर-दूर क्यों रहती हो-
फुल-फुल के कानो में, जा जा के तुम क्या कहती हो-
तितली रानी तितली रानी यह कह सभी बुलाते हैं...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: KAMLA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास...
ग्राम-कमतरी पंचमपुरा, तहसील-अम्भा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से कालीचरण आओ चले जीवन की ओर मंच के माध्यम से दृष्टि बाधित लोगो के लिए काम करते है जहां पर ऐसे लोग जो पढ़ाई करना चाहते है पर रहने की कोई व्यवस्था नहीं है तो उनके लिए वहां रहने खाने की व्यवस्था भी है, वे कह रहे हैं कि अध्ययन करने वाले और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालो के लिए यह सुनहरा अवसर है,किसी भी शिक्षण संस्थान में पढाई करने वाले हो उनके लिए छात्रावास की सुविधा है, वहां काम करने योग्य साथी काम भी कर सकते है, वहा रहकर जीवन यापन करने का भी अवसर है| अधिक जानकारी के लिए आप इस नम्बर का उपयोग करे@8382970459. कालीचरण@9406723752.
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: KALICHARN MURAINA SONG VICTIMS REGISTER
बांसुरी में बीन की धुन...
मुड़गीचक, ग्राम-सुमेरा, मुजफ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार अपने मित्र मो. मुर्तुजा के सांथ हैं वे बांसुरी बनाते है इतना ही नहीं बांसुरी बजाने की भी कला रखते और आज वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले संथियों को बांसुरी से बीन की मधुर ध्वनि सुना रहे हैं...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
लहरों से डरकर, नौका पार नही होती, कोशिश करने वालो की हार, नही होती...कविता
ग्राम-पंचायत, गटगँवा जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से रवीना एक प्रेरक कविता सुना रहे है:-
लहरों से डरकर, नौका पार नही होती-
कोशिश करने वालो की हार नही होती-
नन्ही चीटी जब दाना, लेकर चढती है-
चढती दीवारों पर सौ बार फिसलती है-
मन का विश्वास रघों में, साहस भरता है-
लहरों से डरकर, नौका पार नही होती-
कोशिश करने वालो की हार नही होती...
Posted on: Mar 20, 2018. Tags: PUSHPA AAYAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: "हल्का जुलाब" पेट साफ़ करने की विधि
मोती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)से वैद्य एच.डी.गाँधी आज “हल्का जुलाब” से पेट साफ़ करने की घरेलू विधि बता रहे, यह आप आपके घर में पाए जाने वाले वनस्पतियों से ही बना सकते हैं :-वे बता रहे हैं की सोठ ५०,ग्राम, सौफ ५०,ग्राम, छोटी हरड़ (सिकी) ५० ग्राम, सेंधा नमक ५०,ग्राम इन सभी को साफ़ कर काट पीटकर सुरक्षित रख लेवे। मात्रा-१-१ चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद गर्म पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करे, लगातार तीन दिन तक और जरुरत पड़ने पर प्रयोग करे| उपचार के दौरान परहेज-मिर्च मसाला, तेल, खटाई गरिष्ट भोजन का सेवन कम करे, नशा न करे, हल्के भोजन का प्रयोग करे| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे-वैद्य एच.डी.गाँधी@ 9111061399

